होम / बिजनेस / Amazon का बड़ा बदलाव: कई शहरों में बंद हो सकती है Amazon Fresh सेवा

Amazon का बड़ा बदलाव: कई शहरों में बंद हो सकती है Amazon Fresh सेवा

क्विक कॉमर्स पर फोकस बढ़ाते हुए ‘Amazon Now’ के विस्तार की तैयारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत में तेजी से बदलते कंज्यूमर ट्रेंड्स के बीच अमेजन (Amazon India) अपनी ग्रोसरी रणनीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. UBS ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कई प्रमुख शहरों में अपनी अमेजन फ्रेश (Amazon Fresh) सेवा को बंद या सीमित कर सकती है और तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रही है.

Amazon Now को बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन फ्रेश जो फिलहाल करीब 120 शहरों में संचालित है, उसे 10 से 15 बड़े शहरों में बंद किया जा सकता है. इन शहरों में कंपनी अपनी तेज डिलीवरी सेवा अमेजन नाओ (Amazon Now) को विस्तार देने की योजना बना रही है. अमेजन फ्रेश के जरिए 4 से 24 घंटे के भीतर ग्रोसरी और जरूरी सामान की डिलीवरी की जाती है, लेकिन्रेअब उपभोक्ता तेजी से फास्ट डिलीवरी मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं. इसी वजह से कंपनी अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव कर रही है.

क्विक कॉमर्स में तेज विस्तार

अमेजन ने 2025 में अनोजन नाओ लॉन्च किया था और तब से इसे दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख बाजारों में विस्तार दिया गया है. फिलहाल यह सेवा 6 शहरों में उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे 10 से 15 शहरों तक बढ़ाने की योजना है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म क्विक कॉमर्स सेगमेंट की करीब 80% मांग को पूरा करने की क्षमता रखता है.

बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने बढ़ाया दबाव

भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें प्रतिस्पर्धा भी लगातार तेज हो रही है. ब्लिंकिट (Blinkit), जेप्टो (Zepto), स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और
फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) जैसे खिलाड़ी तेजी से अपने नेटवर्क और डिलीवरी स्पीड का विस्तार कर रहे हैं. इसी प्रतिस्पर्धा के चलते अमेजन भी अपनी रणनीति को तेजी से बदल रहा है.

डार्क स्टोर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी है और तेज डिलीवरी के लिए डार्क स्टोर्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है. इंडस्ट्री अनुमान बताते हैं कि अमेजन नाओ पहले से ही अपने नेटवर्क पर रोजाना लाखों ऑर्डर प्रोसेस कर रहा है, जो इस सेगमेंट में उसकी बढ़ती पकड़ को दर्शाता है.

कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव

हालांकि अमेजन ने इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह कदम कंपनी की ग्रोसरी रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है. तेजी, सुविधा और ऑन-डिमांड डिलीवरी की बढ़ती मांग को देखते हुए अमेजन अपने बिजनेस मॉडल को उसी दिशा में ढाल रहा है, ताकि बदलते उपभोक्ता व्यवहार के साथ तालमेल बैठाया जा सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago