होम / बिजनेस / फर्श से अर्श पर कैसे पहुंचे राकेश झुनझुनवाला, जिस शेयर पर हाथ रखते हैं बन जाता है सोना

फर्श से अर्श पर कैसे पहुंचे राकेश झुनझुनवाला, जिस शेयर पर हाथ रखते हैं बन जाता है सोना

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला से बहुत कुछ सीखा जा सकता है. उदाहरण के तौर पर आगे बढ़ते रहने की जिद, आलोचकों को गलत साबित करने का जुनून और कुछ नया करना का जोश. ये जिद, जुनून और जोश ही है, जिसके चलते उन्होंने महज 5 हजार से 40 हजार करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया. झुनझुनवाला आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

भारत के वॉरेन बफे
शेयर मार्केट में सफलता के चलते ही राकेश झुनझुनवाला को स्टॉक मार्केट का बिगबुल और भारत का वॉरेन बफे कहा जाता है. झुनझुनवाला ‘Akasa’ के जरिए अब एविएशन सेक्टर में एंट्री ले रहे हैं. उनकी ये लो-कॉस्ट एयरलाइन जल्द ही उड़ान भरने वाली है और उन्हें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में भी वे सफल होंगे. जब झुनझुनवाला ने शेयर बाजार में निवेश का फैसला लिया था, तब उन्हें कई हिदायतें मिलीं. उन्हें गलत कहा गया. यहां तक कि उनके परिवार वाले भी इस फैसले से खुश नहीं थे. उनके पिता ने बाजार में निवेश के लिए उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था. मगर झुनझुनवाला ने अपने कदम नहीं रोके. उन्होंने कहीं से पैसों का इंतजाम किया और खुद को साबित करके दिखाया. आज जब उन्होंने एविएशन सेक्टर का रुख किया है, तो वही सबकुछ दोहराया जा रहा है लेकिन झुनझुनवाला भी अपने रुख पर कायम हैं.

एविएशन सेक्टर में एंट्री
झुनझुनवाला ने कुछ वक्त पहले ‘Akasa’ से जुड़े एक सवाल पर कहा था, ‘मैं लोगों को गलत साबित करना चाहता हूं, जैसे मैंने तीन दशक पहले अपने परिवार को गलत साबित किया था जब मैंने शेयर बाजार में उतरने का फैसला लिया था'. Akasa Air में राकेश झुनझुनवाला की 40% हिस्सेदारी है, उन्होंने 247.50 करोड़ रुपए निवेश किए हैं. झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई, 1960 को हुआ था. उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है. उनकी कमाई मुख्य रूप से शेयर बाजार से होती है. वह ऐसे शेयरों से भी करोड़ों कमा लेते हैं, जिनमें दूसरे बड़ी रकम गंवा चुके हैं. कम ही लोग जानते हैं कि झुनझुनवाला ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी पैसा लगाया है. इसके अलावा, वह हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं. 

आशावादी बनने की सीख
राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में शेयर बाजार में कदम रखा. उन्होंने 5000 रुपए का निवेश करते हुए टाटा टी के शेयर खरीदे, जिसे कुछ समय बाद तगड़े मुनाफे में बेच दिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. महज 9 सालों में उनकी नेटवर्थ में 4 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है. झुनझुनवाला ने टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स, क्रिसिल और मेट्रो ब्रांड में भारी-भरकम निवेश किया हुआ है. भारत के वॉरेन बफे निवेशकों को आशावादी बनने की सीख देते हैं. क्योंकि बिना इसके शेयर बाजार में टिके रहना मुश्किल है. इसके अलावा, उनकी एक महत्वपूर्ण सलाह यह भी है कि मार्केट में कभी भी उधार लेकर इन्वेस्ट न करें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

12 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

14 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

17 hours ago