✕

होम / बिजनेस / कैबिनेट की बड़ी घोषणा: 6,405 करोड़ रुपये की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट की बड़ी घोषणा: 6,405 करोड़ रुपये की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

सरकार के इन दोनों प्रोजेक्ट्स से झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों को मिलेगा सीधा लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है. ये परियोजनाएं झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेंगी. मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की इस मंजूरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंतिम रूप दिया गया.

कोडरमा-बरकाकाना और बेल्लारी-चिकजाजुर ट्रैक होंगे दोगुना

इन परियोजनाओं में पहली योजना झारखंड में 133 किलोमीटर लंबे कोडरमा-बरकाकाना रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की है. यह मार्ग न केवल कोयला उत्पादक क्षेत्र को जोड़ता है, बल्कि पटना और रांची के बीच तेज और सक्षम रेल संपर्क भी प्रदान करता है.

दूसरी योजना कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लिए बेहद अहम है. इसमें 185 किलोमीटर लंबा बेल्लारी-चिकजाजुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के अंतर्गत आएगा, जो बेल्लारी, चित्रदुर्ग (कर्नाटक) और अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) जिलों को कवर करेगा.

1,408 गांवों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क

सरकारी बयान के अनुसार, स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के माध्यम से 1,408 गांवों तक रेल संपर्क बढ़ेगा, जिनकी कुल आबादी लगभग 28.19 लाख है. यह संपर्क ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को देश के औद्योगिक और शहरी केंद्रों से जोड़ने में मदद करेगा.

माल ढुलाई क्षमता में भारी वृद्धि की उम्मीद

सरकार के अनुसार, इन रेलमार्गों के माध्यम से कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, कृषि और पेट्रोलियम उत्पादों जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की माल ढुलाई क्षमता 4.9 करोड़ टन प्रति वर्ष तक बढ़ जाएगी. इससे भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में बड़ा सुधार होगा.

लॉजिस्टिक लागत में आएगी गिरावट

रेल मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल रेलवे ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करना है, बल्कि मौजूदा मार्गों की भीड़भाड़ को भी कम करना है. इससे देश की लॉजिस्टिक लागत में कमी, तेल आयात में 52 करोड़ लीटर की बचत, और 264 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कटौती की उम्मीद है, जो पर्यावरण की दृष्टि से भी एक बड़ा कदम है. यह कार्बन कटौती लगभग 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है.

रेल नेटवर्क में होगा 318 किलोमीटर का विस्तार

मंत्रालय के अनुसार, इन दोनों परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 318 किलोमीटर का विस्तार होगा, जो बहुआयामी संपर्क और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है. सरकार ने इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नए भारत" और 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न का हिस्सा बताया है. इन परियोजनाओं से न केवल रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत एकीकृत योजना को भी मजबूती मिलेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

48 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

48 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago