होम / बिजनेस / भारतीय बैंकिंग में बड़ा अधिग्रहण: कोटक महिंद्रा 4,500 करोड़ रुपये में डॉयचे बैंक रिटेल बिजनेस खरीद सकता है

भारतीय बैंकिंग में बड़ा अधिग्रहण: कोटक महिंद्रा 4,500 करोड़ रुपये में डॉयचे बैंक रिटेल बिजनेस खरीद सकता है

यह सौदा भारतीय बैंकिंग सेक्टर में बदलाव और प्रतिस्पर्धा के नए दौर की शुरुआत का संकेत दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक और बड़ा अधिग्रहण सामने आ सकता है. कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) ने डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) के भारत स्थित रिटेल बिजनेस को करीब 4,500 करोड़ रुपये में खरीदने की दिशा में निर्णायक बढ़त बना ली है. यह डील अगले सप्ताह तक फाइनल हो सकती है और इससे देश के प्रीमियम बैंकिंग सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है.

डील का आकार और प्रमुख हिस्से

रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा लगभग 27,000 करोड़ रुपये के रिटेल पोर्टफोलियो से जुड़ा है. इसमें होम लोन, पर्सनल लोन, एमएसएमई फाइनेंसिंग, रिटेल डिपॉजिट और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे बिजनेस शामिल हैं.

वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट का आकार करीब 7,000 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि बाकी हिस्सा रिटेल और एमएसएमई लेंडिंग से आता है. डॉयचे बैंक के इस यूनिट की नेट एसेट वैल्यू करीब 4,300 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिस पर कोटक हल्का प्रीमियम दे सकता है.

कोटक बैंक को क्या होगा फायदा

यह अधिग्रहण कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस को मजबूत करेगा. इससे बैंक की पकड़ हाई-नेट-वर्थ और अफ्लुएंट ग्राहकों में बढ़ेगी. साथ ही, लोन और डिपॉजिट बेस में विस्तार होगा और एमएसएमई सेक्टर में बैंक की स्थिति और मजबूत होगी. शहरी रिटेल बाजार में भी कोटक की मौजूदगी तेजी से बढ़ेगी.

डॉयचे बैंक की रणनीति

डॉयचे बैंक के लिए यह डील उसकी ग्लोबल री-स्ट्रक्चरिंग रणनीति का हिस्सा है. बैंक के सीईओ क्रिश्चियन सिलाई मुनाफे में सुधार के लिए गैर-जरूरी बिजनेस से बाहर निकलने पर फोकस कर रहे हैं. भारत में रिटेल बैंकिंग से बाहर निकलना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

बिजनेस का मौजूदा प्रदर्शन

डॉयचे बैंक का भारत में रिटेल बिजनेस करीब 17 शाखाओं के जरिए संचालित होता है. वित्त वर्ष 2025 में इस यूनिट ने 2,455 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल से 4 प्रतिशत अधिक है. इसी अवधि में कुल रिटेल बैंकिंग एसेट्स लगभग 25,038 करोड़ रुपये रहे.

बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती कंसोलिडेशन

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में हाल के वर्षों में कई बड़े सौदे हुए हैं.

1. एक्सिस बैंक ने 2022 में सिटीबैंक इंडिया के कंज्यूमर बिजनेस को करीब 11,600 करोड़ रुपये में खरीदा था.
2. इससे पहले कोटक ने स्टैंडर्ड चार्टेड से 3,330 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन पोर्टफोलियो अधिग्रहित किया था.

यह नया सौदा इस ट्रेंड को और तेज करेगा और खासतौर पर प्रीमियम रिटेल बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा.

अगर यह डील पूरी होती है, तो कोटक महिंद्रा बैंक देश के टॉप प्राइवेट बैंकों में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगा. वहीं, डॉयचे बैंक भारत में अपने फोकस को सीमित करते हुए ज्यादा लाभकारी क्षेत्रों पर ध्यान देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

12 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

13 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

13 hours ago

बड़ी खबरें