होम / बिजनेस / Bharti Airtel इकट्ठा करना चाहती है 1 बिलियन डॉलर, इतने पैसों का क्या करेगी कंपनी?

Bharti Airtel इकट्ठा करना चाहती है 1 बिलियन डॉलर, इतने पैसों का क्या करेगी कंपनी?

Bharti Airtel लगभग 1 बिलियन डॉलर्स इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है, लेकिन कंपनी आखिर इतने पैसों का क्या करेगी?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) की अध्यक्षता वाली कंपनी फंडरेजिंग यानी पैसे इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. कंपनी 1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 8330 करोड़ रुपए जितनी राशि इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
माना जा रहा है कि भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने कर्ज के एक बड़े हिस्से का भुगतान करना चाहती है और कंपनी द्वारा इकट्ठा किये गए पैसों का इस्तेमाल इसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि कंपनी बॉन्ड्स जारी करके भी पैसे इकट्ठा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार टेलिकॉम क्षेत्र की जानी मानी कंपनी एयरटेल फंडरेजिंग और प्राइजिंग जैसे मुद्दों के लिए बार्कलेज (Barclays) और सिटी (Citi) जैसे दुनिया के जाने माने बैंकों के साथ बातचीत करेगी. सामने आ रही जानकारी की मानें तो यह बातचीत इस महीने के अंत तक की जा सकती है. 

किस बात का कर्ज चुकाएगी Bharti Airtel?
सामने आ रही जानकारी की मानें तो भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पर 12,000 करोड़ रुपयों की देनदारी है. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा लिए गए इस कर्ज का संबंध साल 2015 में खरीदे गए स्पेक्ट्रम से है. स्पेक्ट्रम एक तरह का उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल वायरलेस नेटवर्क प्रदान करने के लिए किया जाता है. मामले से संबंधित वरिष्ठ बैंकरों का मानना है कि कंपनी पैसे इकट्ठा करने के लिए कम कीमत वाले तरीके को खोज रही है और कंपनी बैंकरों से यह भी पूछ रही है कि क्या उसे बॉन्ड का रास्ता अपनाना चाहिए या फिर नहीं? 

पैसे इकट्ठा करके होंगे ये फायदे
कंपनी द्वारा इकठ्ठा किये गए इन पैसों की बदौलत भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के वार्षिक ब्याज लागत को बचाएगी, कंपनी की बैलेंस शीएत को मजबूती प्रदान करेगी और कंपनी के कैश फ्लो में भी बढ़ोत्तरी होगी. फिलहाल कंपनी द्वारा लगातार अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाया जा रहा है और इसीलिए फिलहाल को कंपनी को बेहतर कैश फ्लो की आवश्यक्ता भी है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कर्ज का भुगतान करने के लिए कंपनी द्वारा अपने बचे हुए अधिकारों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 
 
यह भी पढ़ें: Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश करने वालों पर मेहरबान हो सकती हैं लक्ष्मी! 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें