✕

होम / बिजनेस / जिस Pe को लेकर छिड़ा था BharatPe और PhonePe में विवाद, उसे लेकर आई ये बड़ी खबर

जिस Pe को लेकर छिड़ा था BharatPe और PhonePe में विवाद, उसे लेकर आई ये बड़ी खबर

भारतपे और फोनपे ने बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज फिनटेक कंपनियों भारतपे (BharatPe) और फोनपे (PhonePe) ने लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझा लिया है. दोनों कंपनियों को जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति से कानूनी विवाद का निपटारा कर लिया है. भारतपे और फोनपे पिछले 5 सालों से 'Pe' शब्द के इस्तेमाल को लेकर अदालतों में कानूनी जंग लड़ रही थीं. अब जब इस विवाद का अंत हो गया है, तो दोनों अपने बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर पाएंगी. 

ट्रेडमार्क को लेकर था विवाद
भारतपे और फोनपे का कहना है कि उन्होंने विवाद को सुलझा लिया है. इसका मतलब है कि इस संबंध में चल रहीं सभी कानूनी प्रक्रियाएं अब समाप्त हो जाएंगी. दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारतपे और फोनपे ने लंबे समय से चले आ रहे ट्रेडमार्क विवादों को सुलझा लिया है. अगले कदम के रूप में दोनों कंपनियां ट्रेडमार्क रजिस्ट्री में एक-दूसरे के खिलाफ सभी विरोधों को वापस लेने के लिए कदम उठाएंगी. इससे उन्हें अपने संबंधित ट्रेडमार्क के रजिस्ट्रेशन के साथ बढ़ने में मदद मिलेगी.

समाधान के लिए मिलकर काम
भारतपे के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन रजनीश कुमार ने पूरे मामले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह इंडस्ट्री के लिए एक पॉजिटिव कदम है. मैं दोनों कंपनियों के मैनेजमेंट द्वारा दिखाई गई मैच्योरिटी और प्रोफेशनलिज्म की सराहना करता हूं. दोनों सभी कानूनी मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और मजबूत डिजिटल पेमेंट इको-सिस्टम बनाने में अपनी एनर्जी और रिसोर्सेज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. दोनों कंपनियां अब दिल्ली हाई कोर्ट और मुंबई हाई कोर्ट में चल रहे सभी मामलों के संबंध में समझौते के तहत दायित्वों का पालन करने के लिए अन्य जरूरी कदम उठाएंगी.

PhonePe का बढ़ रहा दायरा
वहीं, फोनपे के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) समीर निगम ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम इस मामले में एक समाधान पर पहुंच गए हैं. इस नतीजे से दोनों कंपनियों को समग्र रूप से इंडियन फिनटेक इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए फोकस करने में मदद मिलेगी. बता दें कि Paytm के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का सबसे ज्यादा फायदा PhonePe को ही मिला है. 31 जनवरी के बाद से वॉलमार्ट की कंपनी फोनपे के डाउनलोड में कम से कम 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 1 से 6 फरवरी के बीच ही Google Play Store और Apple App Store से फोनपे का 3.75 मिलियन डाउनलोड हुआ था.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.