✕

होम / बिजनेस / जनवरी में लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी’: ड्राइवरों को 100% किराया, यात्रियों को सस्ता सफर

जनवरी में लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी’: ड्राइवरों को 100% किराया, यात्रियों को सस्ता सफर

कम किराया, ड्राइवर-फ्रेंडली मॉडल और सर्ज प्राइसिंग से दूरी के साथ भारत टैक्सी दिल्ली के कैब बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

दिल्ली के यात्रियों के लिए सस्ती और देसी कैब सेवा का विकल्प जल्द मिलने वाला है. ड्राइवरों की अपनी कंपनी ‘भारत टैक्सी’ जनवरी से राजधानी में पूरी तरह लॉन्च होने जा रही है. कम किराया, बिना सर्ज प्राइस और जीरो कमीशन मॉडल के साथ यह सेवा ओला, उबर और रैपिडो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स की टेंशन बढ़ा सकती है.

जनवरी में होगा आधिकारिक लॉन्च

भारत टैक्सी की आधिकारिक शुरुआत जनवरी 2026 में दिल्ली से होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल दिल्ली और गुजरात के कुछ हिस्सों में इसका ट्रायल चल रहा है. कंपनी का मकसद देश में किफायती और ड्राइवर-हितैषी राइड-हेलिंग सेवा उपलब्ध कराना है.

ड्राइवरों की अपनी कंपनी है भारत टैक्सी

भारत टैक्सी का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड कर रही है. यह पूरी तरह ड्राइवरों के स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसमें ड्राइवर ही इसके मालिक हैं. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी ड्राइवर-ओन्ड टैक्सी सेवा है. इससे एक लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़े हैं, जिनमें कार, ऑटो रिक्शा और बाइक टैक्सी चालक शामिल हैं. अभी यह सेवा दिल्ली और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में उपलब्ध है.

जीरो कमीशन मॉडल से ड्राइवरों को फायदा

भारत टैक्सी फिलहाल जीरो कमीशन मॉडल पर काम कर रही है. यानी सवारी से मिलने वाला पूरा किराया ड्राइवर को मिलेगा. कंपनी आगे चलकर करीब 20 फीसदी शुल्क लेने की योजना बना सकती है, लेकिन इसे ड्राइवरों को इंसेंटिव और प्रोत्साहन के रूप में लौटाने का दावा किया गया है.

ऐप की सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था

भारत टैक्सी का मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. अब तक इसे 75 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. ऐप में पारदर्शी किराया, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, रियल-टाइम ट्रैकिंग और 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सुरक्षा के लिहाज से ड्राइवरों का वेरिफिकेशन किया जाता है और ऐप को दिल्ली पुलिस सहित अन्य एजेंसियों से जोड़ा गया है.

किराया कितना होगा और क्या विकल्प मिलेंगे

भारत टैक्सी का किराया बाजार में मौजूद दूसरी सेवाओं से कम रखा गया है.

1. 4 किलोमीटर तक का सफर: ₹30
2. 4 से 12 किलोमीटर: ₹23 प्रति किमी
3. 12 किलोमीटर से ज्यादा: ₹18 प्रति किमी

यात्रियों को एसी और नॉन-एसी टैक्सी, बड़ी गाड़ी और प्रीमियम कैब जैसे विकल्प मिलेंगे. कंपनी का दावा है कि बुकिंग के दो मिनट के भीतर टैक्सी उपलब्ध हो जाएगी.

मेट्रो से भी जुड़ेगा भारत टैक्सी ऐप

यात्रियों की सुविधा के लिए भारत टैक्सी ऐप को मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं से भी जोड़ा गया है. इससे यूजर एक ही ऐप पर पूरा सफर प्लान कर सकेंगे.

ओला-उबर से कैसे अलग है भारत टैक्सी

भारत टैक्सी और ओला-उबर जैसी सेवाओं में सबसे बड़ा अंतर ड्राइवरों को मिलने वाला भुगतान है. शुरुआती दौर में ड्राइवर को 100 फीसदी किराया मिलेगा. कंपनी सर्ज प्राइसिंग से बचने का दावा कर रही है, हालांकि खास परिस्थितियों में किराए में बदलाव संभव है. एयरपोर्ट और प्रमुख जगहों पर अलग स्टैंड बनाने की भी योजना है. हालांकि कई ड्राइवर एक साथ ओला, उबर और भारत टैक्सी तीनों प्लेटफॉर्म पर काम कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

21 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

17 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.