✕

होम / बिजनेस / BEML को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹110 करोड़ का ऑर्डर, देखें बाजार में प्रदर्शन

BEML को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹110 करोड़ का ऑर्डर, देखें बाजार में प्रदर्शन

रक्षा मंत्रालय से मिला ₹110 करोड़ का नया ऑर्डर और ₹16,342 करोड़ की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक BEML के मजबूत बिजनेस आउटलुक को दर्शाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सरकारी डिफेंस कंपनी BEML लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई है. इस नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे निवेशकों के बीच इस PSU शेयर को लेकर एक बार फिर दिलचस्पी बढ़ गई है. BEML लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी को रक्षा मंत्रालय की ओर से करीब ₹110 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी रक्षा मंत्रालय के लिए इंजनों की आपूर्ति करेगी. कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर उसके नियमित बिजनेस ऑपरेशंस का हिस्सा है और इससे आने वाले समय में राजस्व को स्थिरता मिलने की उम्मीद है.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची ऑर्डर बुक

इस नए डिफेंस ऑर्डर के साथ BEML की कुल ऑर्डर बुक H1 FY26 तक बढ़कर ₹16,342 करोड़ पर पहुंच गई है. यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. मजबूत ऑर्डर बुक किसी भी इंजीनियरिंग और डिफेंस कंपनी के लिए भविष्य की कमाई का मजबूत संकेत मानी जाती है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत होता है.

डिफेंस से आगे भी मजबूत कारोबार

BEML को अक्सर सिर्फ डिफेंस कंपनी माना जाता है, लेकिन इसका बिजनेस पोर्टफोलियो काफी विविध है. कंपनी की कुल आय में करीब 40 फीसदी योगदान डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर से आता है. वहीं, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन से कंपनी को सबसे ज्यादा करीब 43 फीसदी राजस्व मिलता है. इसके अलावा रेल और मेट्रो प्रोजेक्ट्स से भी कंपनी अपनी कुल कमाई का करीब 17 फीसदी हिस्सा अर्जित करती है.

BEML न सिर्फ भारतीय सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल्स बनाती है, बल्कि मेट्रो ट्रेनों और भारतीय रेलवे के लिए कोच का निर्माण भी करती है. कंपनी अब तक अपने उत्पाद 73 देशों में निर्यात कर चुकी है. हाल के वर्षों में SECL के लिए मोटर ग्रेडर का डिजाइन और सेना के बेड़े में आधुनिक MMME Mk-II की आपूर्ति कंपनी की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है.

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

शेयर बाजार में BEML का प्रदर्शन लंबी अवधि में शानदार रहा है. बीते पांच सालों में इस सरकारी शेयर ने निवेशकों को करीब 331 फीसदी का रिटर्न दिया है. बुधवार को शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली और खबर लिखे जाने तक यह 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1693.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

तिमाही नतीजे रहे मिले-जुले

हालांकि, हालिया वित्तीय नतीजों में कंपनी का प्रदर्शन कुछ दबाव में रहा है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में BEML का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर ₹839 करोड़ रह गया. वहीं, नेट प्रॉफिट भी 6 फीसदी की गिरावट के साथ ₹48 करोड़ पर आ गया. इसके बावजूद मजबूत ऑर्डर बुक आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ के लिए सहारा बन सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.