होम / बिजनेस / दिवाली से पहले ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी के भी बढ़े इतने भाव!

दिवाली से पहले ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी के भी बढ़े इतने भाव!

मंगलवार यानी 22 अक्टूबर 10 ग्राम सोने की कीमत 78232 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं, जीएसटी सहित चांदी 100564 रुपये पर पहुंच गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी दिवाली के अवसर पर सोने (Gold) या चांदी (Silver) के जेवर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, दिवाली से पहले सोना नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. मंगलवार यानी 22 अक्टूबर 2024 को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 18 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 78232 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि, सर्राफा बाजारों में चांदी 381 रुपये प्रति किलो चढ़कर 97635 रुपये पर पहुंच गई. बता दें, सोने-चांदी की ये कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की गई है. इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं. ऐसे में संभव है कि आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो. 

कैरेट के अनुसार क्या है कीमत?
मंगलवार को 23 कैरेट गोल्ड 18 रुपये महंगा होकर 77919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 17 रुपये की बढ़त के साथ 71661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. दूसरी ओर 18 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है और यह 58676 प्रति 10 ग्राम कीमत पर खुला. वहीं, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 11 रुपये चढ़कर 45766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है. आईबीजेए दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है. ये दरें, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं. आईबीजेए के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है.

चांदी की कीमत हुई इतनी 
24 कैरेट सोने का रेट अब जीएसटी के साथ 80578 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसमें 2346 रुपये जीएसटी के जुड़े हैं. वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 80256 रुपये है, जिसमें 3 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से 2337 रुपये और जुड़ गया है. अगर 22 कैरेट गोल्ड के रेट की बात करें तो आज यह जीएसटी के साथ 73810 रुपये पर पहुंच गया है. इसमें जीएसटी के रूप में 2149 रुपये जुड़े हैं. वहीं, जीएसटी सहित एक किलो चांदी की कीमत 100564 रुपये पर पहुंच गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

12 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

1 day ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

1 day ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

3 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

12 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

23 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago