होम / बिजनेस / Beanly ने जुटाई शुरुआती कैपिटल, इन इन्वेस्टर्स ने दिखाई कॉफी स्टार्टअप में दिलचस्पी 

Beanly ने जुटाई शुरुआती कैपिटल, इन इन्वेस्टर्स ने दिखाई कॉफी स्टार्टअप में दिलचस्पी 

Beanly एक इनोवेटिव कॉफी ब्रैंड है, जो अब कॉफी की दुनिया में पैर जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनोवेटिव कॉफी ब्रैंड Beanly ने सीड फंड राउंड में शुरुआती कैपिटल जुटा ली है. अलग-अलग फील्ड के दिग्गज इन्वेस्टर्स Beanly में पैसा लगाने के लिए आगे आए हैं. Beanly कॉफी की दुनिया में पैर जमाने के शुरुआती चरण में है. यह स्टार्टअप अपने कॉफी इनोवेशन के लिए फेमस है.    

ये हैं फाउंडर
Beanly की स्थापना राहुल जैन और समयेश खन्ना ने की है. Beanly का जोर क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने पर है. कंपनी ऐसी कॉफी तैयार करती है, जिसका टेस्ट महीनों बाद भी एक जैसा रहता है. कहने का मतलब है कि महीनों बाद भी कॉफी का पैक खोलने पर उसका स्वाद और सुगंध वैसा ही रहता है, जैसे उसे तैयार करने के समय था.

यहां उपलब्ध हैं प्रोडक्ट
Beanly दैनिक उपभोक्ता के लिए कॉफी को स्वादिष्ट बनाने के मिशन पर है. कर्नाटक में उगाए जाने वाले बेहतरीन अरेबिका बीन्स से तैयार Beanly विज्ञान द्वारा समर्थित श्रेणी-प्रथम उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदान करती है और इसे फ्रेश तरीके से दिल्ली में रोस्ट किया जाता है. Beanly के प्रोडक्ट कंपनी की वेबसाइट के साथ ही कई दूसरे ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं. कंपनी जुटाए गए फंड का इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए करेगी.

यही है सही समय
कंपनी के फाउंडरों का कहना है कि हम क्वालिटी कॉफी लोगों के बीच पेश करने को लेकर उत्साहित हैं. हमने पिछले 3 वर्षों में कई कॉफी प्लेयर्स के लिए अपने उत्पादों को व्हाइट लेबल (ऐसा प्रोडक्ट जिसे दूसरी कंपनी रीब्रैंड करके बेच सके) किया है और अब हमें लगता है कि हमारे लिए ब्रैंड पर ध्यान केंद्रित करने और ऑनलाइन-ऑफलाइन Beanly की उपस्थिति दर्ज कराने का यह सही समय है.

ये हुए शामिल 
सीड राउंड में अलग-अलग क्षेत्रों के कई दिग्गज निवेशकों ने हिस्सा लिया. इसमें BW Businessworld और exchange4Media समूह के चेयरमैन एवं मीडिया एंटरप्रेन्योर डॉ. अनुराग बत्रा, Sirona Hygiene के संस्थापक दीप बजाज और मोहित बजाज, इंश्योरेंस फील्ड के दिग्गज रोहित जैन, विकास चौधरी, अभिषेक और रवि शामिल रहे.

ये है कंपनी का लक्ष्य
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि भारत में कॉफी की खपत तेजी से बढ़ रही है. Beanly उस कॉफी संस्कृति में तेजी लाने और आगे बढ़ाने के लिए अच्छी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि मैं समयेश और राहुल को लंबे समय से जानता हूं और मैंने उनकी इनोवेशन की स्पीड देखी है. वहीं, दीप बजाज ने दोनों फाउंडर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल का इनोवेशन किया है और हम उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं. बता दें कि Beanly का लक्ष्य अगले 24 से 36 महीनों में देश के शीर्ष तीन कॉफी ब्रैंड में शामिल होना है और इस निवेश के साथ वह डिजिटल और सभी खुदरा प्रारूपों में अपनी उपस्थिति को बढ़ाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

22 hours ago