होम / बिजनेस / पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे हैं इन 4 कंपनियों के IPO 

पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे हैं इन 4 कंपनियों के IPO 

कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (Mankind Pharma Ltd) का IPO जबरदस्त हिट साबित हुआ था. इसमें पैसा लगाने वालों ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले जानते हैं कि Initial Public Offering यानी आईपीओ पर दांव लगाने में फायदे की संभावना ज्यादा रहती है. यदि आपकी भी यही सोच है, तो फिर ये खबर आपके काम की है. इस हफ्ते 4 कंपनियों के IPO मार्केट में खुलने वाले हैं. इसमें वासा डेंटिसिटी (Vasa Dentition), हेमंत सर्जिकल (Hemant Surgical Industries Ltd), क्रेयॉन्स एडवरटाइजिंग लिमिटेड (Crayons Advertising Limited) और प्रोवेंटस एग्रोकॉम लिमिटेड (Proventus Agrocom Ltd) शामिल हैं.

हिट रहा मैनकाइंड का आईपीओ
पिछला साल आईपीओ के लिहाज से खास अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस साल स्थिति बिल्कुल अलग है. हाल ही में आया कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (Mankind Pharma Ltd) का IPO जबरदस्त हिट साबित हुआ था. इसमें पैसा लगाने वालों ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया था. इस हफ्ते आईपीओ में इन्वेस्ट के कुछ मौके मिलने वाले हैं. 4 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. डेंटल कंपनी वासा डेंटिसिटी PO के जरिए 54.07 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. आईपीओ के लिए इन्वेस्टर्स 23 से 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने इश्यू के लिए 121-128 रुपए प्राइज बैंड तय किया है. 

इस दिन खुलेगा आईपीओ
हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज, एक मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है. इस हफ्ते खुलने वाले कंपनी के IPO के लिए निवेशक 24 से 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने इस इश्यू के लिए प्राइज बैंड 85-90 रुपए तय किया है. वहीं, क्रेयॉन्स एडवरटाइजिंग लिमिटेड के आईपीओ में निवेश के लिए 22 मई से 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है. कंपनी की योजना IPO के जरिए 41.79 करोड़ रुपए जुटाने की है. यदि आप प्रोवेंटस एग्रोकॉम लिमिटेड के आईपीओ पर दांव लगाना चाहते हैं, तो 24 से 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने IPO के माध्यम से 69.54 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है.

क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.