होम / बिजनेस / 3 सालों में 1200% तक बढ़ा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 350% बढ़ा प्रॉफिट

3 सालों में 1200% तक बढ़ा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 350% बढ़ा प्रॉफिट

BCL इंडस्ट्रीज के शेयर्स ने पिछले तीन सालों में अपने शेयर होल्डर्स को 1200% का रिटर्न दिया है. वहीं कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 350% की वृद्धि दर्ज की गयी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BCL इंडस्ट्रीज के शेयर्स उन मल्टीबैगर शेयर्स में शामिल हैं जिन्होंने कोविड के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट में अच्छा परफॉर्म किया है. पिछले तीन सालों में इस स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक की कीमत 31 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 410 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गयी है. इस दौरान इस स्टॉक ने अपने शेयर होल्डर्स को लगभग 1200% का रिटर्न दिया है. हाल ही में इस कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स की घोषणा की है जिसमें बताया गया है कि सालाना आधार पर टैक्स की कटौती के बाद कंपनी का कुल प्रॉफिट लगभग 250% तक बढ़ा है.

पिछले कुछ समय में ऐसा रहा है परफॉरमेंस

फरवरी 2022 में BCL इंडस्ट्रीज के शेयर्स को अब तक के सबसे अधिकतम स्तर 525 रुपये प्रति शेयर पर दर्ज किया गया था जिसके बाद से इस मल्टीबैगर शेयर को लगातार बेचा जा रहा है. साल 2023 शुरू होने के बाद से इस स्टॉक में कुछ विपरीत संकेत देखने को मिले थे. पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने लगभग 7% गिरावट दर्ज की है जबकि पिछले साल इसी समय के मुकाबले 25% की वृद्धि के साथ यह मल्टीबैगर स्टॉक 324 रुपये प्रति शेयर की कीमत से बढ़कर 410 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया है. पिछले छह महीनों की बात करें तो यह स्मॉल-कैप शेयर, 12% की वृद्धि की बदौलत 365 रुपये प्रति शेयर की कीमत से बढ़कर 410 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक पहुंच गया है.

तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स में कुछ ऐसा है परफॉरमेंस

साल 2022 में लगातार बेचे जाने की वजह से पिछले एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने जीरो रिटर्न्स’दिए हैं. पिछले तीन सालों में इस स्टॉक ने लगभग 13 गुना वृद्धि दर्ज करते हुए 31 रुपये प्रति शेयर से 410 रुपये प्रति शेयर की कीमत तक का फासला तय किया था जबकि 2022 में इस स्टॉक को बहुत भारी सेल ऑफ के दौर से भी गुजरना पड़ा था. कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स को देखें तो पता चलता है कि कंपनी की कुल आय 450.43 करोड़ रुपये दर्ज की गयी जो पिछले साल के मुकाबले 5.30% ज्यादा है. टैक्स की कटौती के बाद कंपनी ने इस क्वार्टर में कुल 25.16 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर में टैक्स की कटौती के बाद कंपनी का प्रॉफिट 5.66 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. इसका मतलब BCL इंडस्ट्रीज ने टैक्स में कटौती के बाद हुए प्रॉफिट में सालाना आधार पर 350% की वृद्धि दर्ज की है.

वहीं कंपनी की कुल आय में 250% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है. ट्रेडिंग के लिए BCL इंडस्ट्रीज के शेयर्स NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) दोनों ही जगह उपलब्ध हैं. कल मार्केट खुलने के 15 मिनट बाद ही कंपनी ने लगभग 6.5 हजार ट्रेड वॉल्यूम को अपनी तरफ आकर्षित किया जबकि पिछले 20 दिनों में कंपनी की ट्रेड वॉल्यूम का औसत 1.50 लाख है. NSE में पिछले 52 हफ्तों के दौरान अब तक इस स्टॉक का सबसे निचला स्तर 278.65 रुपये प्रति शेयर है जबकि 52 हफ्तों में इसका अधिकतम स्तर 530 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के करीब पहुंच रहे हैं ईलॉन मस्क

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

11 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

16 hours ago