✕

होम / बिजनेस / BCCL ने वर्ष 2022 में कमाया इतने सौ करोड़ का मुनाफा, जानिए कहां हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा 

BCCL ने वर्ष 2022 में कमाया इतने सौ करोड़ का मुनाफा, जानिए कहां हुआ सबसे ज्‍यादा फायदा 

कंपनी की आय सिर्फ कुछ क्षेत्रों में ही नहीं बढ़ी है बल्कि ज्‍यादातर क्षेत्रों में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब वो अखबाार हो या टीवी हो इंटरनेट का क्षेत्र हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष के मुनाफे में 39.21% की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने फाइनेंसियल इयर 22 में 7,394.09 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में ये मुनाफा 5,311.53 करोड़ रुपये था.

कितना हुआ कंपनी को मुनाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के वित्तीय आंकड़ों बता रहे हैं कि, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 997.16 करोड़ रुपये के नुकसान की तुलना में वर्ष 2022 में 456.42 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है. BCCL समूह प्रिंट, टीवी, डिजिटल और रेडियो में क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी है, उसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष में 6175.98 करोड़ रुपये की तुलना में 29.14% बढ़कर 7975.71 करोड़ रुपये हो गई है. इस बीच, कंपनी की दूसरी आय के मामलों में कमी आई है. वर्ष 22 में कंपनी की ये आय 32.72% घटकर 581.62 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 864.45 करोड़ रुपये थी. यही नहीं कंपनी के कर्मचारी लाभ में भी इजाफा हुआ है. ये बीते वित्त वर्ष 21 में 2273.97 करोड़ रुपये था जबकि इस साल ये खर्च 11.4% बढ़कर 2533.29 करोड़ रुपये हो गया.

पब्लिकेशन सेक्‍टर ने कैसा किया परफॉर्मेंस  
समूह ने FY22 में, पब्लिकेशन (प्रकाशन) राजस्व के समूह की बिक्री बीते वर्ष 21 में 342.14 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल 17.37% की बढ़ोत्‍तरी के साथ 401.58 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं सर्विस सेक्‍टर का रेवेन्‍यू में बीते वर्ष के मुकाबले 51.53% बढ़कर 1012.19 करोड़ रुपये हो गया. ये 2021 में 667.99 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 21 में 2780.50 करोड़ रुपये की तुलना में विज्ञापन रेवेन्‍यू भी 56.53% बढ़कर 4352.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

टेलीविजन और इंटरनेट ने कैसा किया परफॉर्म 
BCCL समूह की टेलीविजन मेंबरशिप और डिस्‍ट्रब्‍यूशन के राजस्‍व में भी बढ़ोत्‍तरी देखने को मिली है. इसमें FY22 में 19.99% की वृद्धि के साथ 698.92 रुपये रिकॉर्ड की गई है जबकि FY21 में ये 582.50 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था. वेब पोर्टल और सपोर्ट सर्विसेज का रेवेन्‍यू भी FY21 के 225.94 करोड़ रुपये की तुलना में FY22 में 350.56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. 
BCCL समूह का प्रिंट मीडिया राजस्व पिछले वित्त वर्ष के 2608.01 करोड़ की तुलना में 22 में 38.48% बढ़कर 3611.69 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

इस बीच, समूह के टीवी मीडिया का रेवेन्‍यू वित्त वर्ष 2021 में 779.89 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व 2022 में 5.83% बढ़कर 825.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं कंपनी का इंटरनेट व्यवसाय, जो सहायक कंपनी टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) के अंतर्गत आता है, उसके रेवेन्‍यू में भी इजाफा हुआ है और ये बीते वित्त वर्ष 2021 के 1163.70 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष 2022 में 52.35% बढ़कर 1772.93 करोड़ रुपये हो गया.

किन-किन क्षेत्रों में काम करती है कंपनी
BCCL मीडिया समूह टाइम्स ग्रुप की प्रमुख कंपनी है. अपनी समूह कंपनियों के साथ 1913 में एक हुई ये कंपनी, आज विभिन्न मीडिया और मनोरंजन व्यवसायों में जैसे प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो, संगीत, आउट-ऑफ-होम विज्ञापन और इंटरनेट जैसे क्षेत्रों मेंइ काम कर रही है. इसका समाचार पत्र प्रकाशन सबसे बड़ा व्यवसाय खंड है.
टाइम्स समूह की व्यावसायिक ताकत इसके प्रमुख दैनिक प्रकाशनों की मजबूत ब्रैंड छवि से निकलती है. अंग्रेजी में टाइम्स ऑफ इंडिया और इकोनॉमिक टाइम्स, हिंदी में नवभारत टाइम्स, मराठी में महाराष्ट्र टाइम्स, कन्नड़ में विजय कर्नाटक और बंगाली में ई समय इसके प्रमुख प्रकाशन हैं. ये समूह कई पत्रिकाओं का भी प्रकाशन करता है जिसमें फिल्मफेयर और फेमिना जैसी पत्रिकाएं हैं.

रेडियो में भी मौजूद है कंपनी 
इसकी सहायक कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से रेडियो मिर्ची ब्रांड के तहत रेडियो प्रसारण में उपस्थिति है, जिसमें प्रमोटर समूह की 71.15% इक्विटी हिस्सेदारी है. ये जूम टीवी (सामान्य मनोरंजन चैनल), Times Now, Mirror Now (अंग्रेजी समाचार चैनल), ET Now (बिजनेस न्यूज चैनल), रोमेडी नाउ, Movies Now और Movies Now Plus (मूवी चैनल) के माध्यम से टेलीविजन पर मौजूद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

11 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

14 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

16 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

16 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

11 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

12 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

14 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

16 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago