होम / बिजनेस / विदेश दौरे के लिए हर रोज Rs 82000 TA लेते हैं BCCI अधिकारी!

विदेश दौरे के लिए हर रोज Rs 82000 TA लेते हैं BCCI अधिकारी!

पहले BCCI के अधिकारियों को विदेशी दौरे पर केवल 750 डॉलर्स प्रतिदिन का अलाउंस मिलता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BCCI (बोर्ड ऑफ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है.  BCCI द्वारा अपने अधिकारियों के लिए अलाउंस 9 अप्रैल 2023 को हुई एपेक्स काउंसिल मीटिंग में बढाए जाने थे लेकिन यह बदलाव पिछले साल अक्टूबर से ही लागू किये जा चुके हैं. 

फर्स्ट क्लास में होगी यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI के अधिकारीयों को अब विदेशी दौरे पर 1000 डॉलर्स यानी लगभग 82,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अलाउंस दिया जाएगा. इतना ही नहीं, BCCI के अधिकारी अब केवल हवाई जहाज के फर्स्ट क्लास में ही यात्रा कर पायेंगे. बढ़े हुए अलाउंस वैसे तो पिछले साल अक्टूबर से ही लागू किये जा चुके हैं लेकिन, यह सुझाव 9 अप्रैल 2023 को हुई मीटिंग के दौरान भी लिस्ट में मौजूद थे.

सात सालों बाद बढ़े अलाउंस 
प्रतिदिन के खर्चे को लगभग सात सालों के बाद बढ़ाया गया है. पहले BCCI के अधिकारियों को विदेशी दौरे पर केवल 750 डॉलर्स प्रतिदिन का अलाउंस मिलता था. BCCI के प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेजरार, और जॉइंट-सेक्रेटरी जैसे पदों पर काम करने वाले लोगों को भारत में मीटिंग के लिए प्रतिदिन 40,000 रुपये का अलाउंस दिया जाएगा और वह बिजनेस क्लास में ही यात्रा किया करेंगे. काम के सिलसिले में यात्रा के दौरान उन्हें 30,000 रुपये प्रतिदिन का अलाउंस दिया जाएगा और वह अपनी घरेलू एवं विदेशी यात्राओं पर सुइट रूम भी बुक कर सकेंगे.

एपेक्स काउंसिल को मिलेगा इतना खर्चा 
BCCI की एपेक्स काउंसिल के मेंबर्स, जिनमें ICA (इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन) के दो प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं, को उनकी क्वार्टरली मीटिंग के लिए 40,000 रुपये प्रतिदिन का अलाउंस भी दिया जाएगा. इतना ही नहीं, विदेशी दौरे के लिए उन्हें 500 डॉलर यानी लगभग 41,000 रुपये प्रतिदिन का अलाउंस दिया जाएगा. 

राज्य अधिकारियों को भी मिलेगा अलाउंस
BCCI ने अलग-अलग राज्यों में मौजूद अपने अधिकारियों के लिए भी अलाउंस में बदलाव किये हैं. जहां घरेलु यात्रा के दौरान इन्हें अब 30,000 रुपये प्रतिदिन का अलाउंस दिया जाएगा वहीं विदेशी दौरों के लिए इन्हें 400 डॉलर्स का अलाउंस दिया जाएगा. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के वह तीन मुख्य मेम्बर जो महिला और पुरुष टीम के लिए प्रमुख कोच को चुनते हैं, उन्हें हर मीटिंग के लिए 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. वैसे तो इनके लिए विदेशी दौरा नामुमकिन होता है लेकिन अगर ये विदेशी दौरे पर जाते हैं तो इन्हें 400 डॉलर प्रतिदिन का अलाउंस दिया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: LIC एजेंट, दिवालिया और अब 20,000 करोड़ का मालिक, कौन हैं लछमन दास मित्तल?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.