होम / बिजनेस / बाजार में अपनी कॉफी का 'स्वाद' बरकरार रखने के लिए Barista ने बनाई खास रणनीति  

बाजार में अपनी कॉफी का 'स्वाद' बरकरार रखने के लिए Barista ने बनाई खास रणनीति  

भारतीय कॉफी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉफी कारोबार (Coffee Business) में इस समय युद्ध छिड़ा हुआ है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन 'प्रेट ए मैनजर' (Pret A Manger) को भारत ले आए हैं. स्टारबक्स को टाटा पहले से ही भारत में चला रहा है. इस बीच, कॉफी हाउस बरिस्ता (Barista) ने इस मुकाबले में डटे रहने के लिए खास रणनीति तैयार की है. कंपनी अब महानगरों से बाहर भी संभावनाएं तलाश रही है. बरिस्ता ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में अपना 350वां स्टोर खोला था. कंपनी अगले 2 वर्षों में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करना चाहती है. 

100 शहरों में मौजूदगी का प्लान 
चाय की चुस्की के दीवाने इस देश में कॉफी का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है. बरिस्ता, कैफे कॉफी डे, इंडियन कॉफी हाउस, कोस्टा कॉफी, Brewberrys Cafe, Cafe Mocha, Aqua Java, टिम हॉर्टन्स, Starbucks, Pret A Manger के साथ-साथ ब्लू टोकाई, स्लीपी आउल और रेज कॉफी जैसे स्टार्टअप मार्केट में मौजूद हैं. ऐसे में अपनी पहचान बनाए रखने और मार्केट में मजबूती से पैर जमाने के लिए बरिस्ता ने विस्तार की योजनाओं को परवाना चढ़ाना तेज कर दिया है. कंपनी 100 से ज्यादा शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना पर काम कर रही है.

छोटे शहरों को भी लगा चस्का
बरिस्ता के CEO रजत अग्रवाल का कहना है कि स्टोर्स की संख्या के लिहाज से बरिस्ता दूसरे ब्रैंड से काफी आगे है, लेकिन यह फासला बरकरार रखने के लिए हमें बहुत तेजी से बढ़ना होगा. हम हर साल लगभग 60-70 नए स्टोर खोल रहे हैं. बता दें कि बरिस्ता की शुरुआत 2000 में हुई थी. तब से लेकर अब तक कॉफी बाजार काफी बदल चुका है. पहले गिने-चुने प्लेयर्स ही मार्केट में मौजूद थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह अलग है. इसलिए कंपनी अब महानगरों से आगे भी देख रही है. क्योंकि कॉफी संस्कृति छोटे शहरों में भी पहुंच चुकी है. 

इतना बड़ा है बाजार 
भारतीय कॉफी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है. यही वजह है कि मुकेश अंबानी भी Pret A Manger को भारत लेकर आए हैं. उन्होंने मुंबई में पहला स्टोर खोला है. रिलायंस की योजना इस साल देश में Pret A Manger के 10 आउटलेट खोलने और अगले पांच सालों में इस संख्या को बढ़ाकर 100 करने की है. Pret A Manger मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है, लेकिन इसका नाम कुछ हद तक फ्रांसीसी है. वो ऐसे कि फ्रेंच में Pret A Manger का मतलब होता है रेडी टू ईट. Pret A Manger का पहला आउटलेट 1986 में लंदन में खुला था. आज इसकी UK, US, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में 550 शॉप हैं. अकेले लंदन में ही कंपनी 300 से ज्यादा आउटलेट चला रही है, इससे Pret A Manger की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाता है. 

स्टारबक्स की योजना
स्टारबक्स की बात करें, तो भारत में इसे टाटा समूह चलाता है. टाटा और अमेरिकी कंपनी के जॉइंट वेंचर स्टारबक्स की शुरुआत भारत में 2012 में हुई थी. वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने पहली बार 1,000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. FY23 के लिए इसकी शुद्ध बिक्री 1,087 करोड़ रही, जो FY22 की तुलना में 71 प्रतिशत ज्यादा है. टाटा स्टारबक्स ने वित्त वर्ष 23 में कुल 71 नए स्टोर्स ओपन किए और 15 नए शहरों में एंट्री ली. स्टारबक्स के इतिहास में सालाना आधार पर इतनी तेजी से स्टोर खोलने का यह पहला मौका है. इसके साथ, देश में Starbucks के कुल स्टोर्स संख्या बढ़कर 333 हो गई है. इस कॉफी चेन के आउटलेट अब 41 शहरों में मौजूद हैं. कंपनी की योजना भारत में तेजी से विस्तार की है. इसके लिए आने वाले सालों में कई और स्टोर्स खोले जाएंगे. साथ ही कंपनी अपने मेनू में भी कुछ बदलाव करेगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

8 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

8 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

13 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

10 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

8 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

13 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

13 hours ago