✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम

इस हफ्ते लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम

छठ पूजा के मौके पर कुछ राज्यों में 7 और 8 दोनों दिन बंद रहेंगे. वही, 9 नवंबर को दूसरा शनिवार है और 10 नवंबर को रविवार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में छठ पर्व का उत्साह नजर आने लगा है. आज से छठ पूजा की शुरुआत भी हो चुकी है. छठ के अवसर पर स्कूल कॉलेजों के अलावा कई राज्यों में बैंक भी बंद रहेंगे. इस बार छठ के साथ दूसरा शनिवार और रविवार भी पड़ रहा है, जिसके चलते लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको कोई बैंक से जुड़ा काम करना है तो उसे अभी ही निपटा लें. तो आइए जानते हैं किस दिन, कहां बैंक बंद रहने वाले हैं?

किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
देश में छठ का त्योहार शुरू हो चुका है. इस पर्व के मौके पर देशभर में कई राज्यों में बैंकों में काम नहीं किया जाएगा. इसकी लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी की है. आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार बैंकों में 7 और नवंबर 8 नवंबर को बैंक बंद रहेंगी. 7 नवंबर (गुरुवार) को छठ पूजा संध्या अर्घ्य के अवसर पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 8 नवंबर (शुक्रवार) को छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला महोत्सव के लिए, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक रखने का ऐलान किया गया है. 7 और 8 नवंबर की छुट्टी के बाद भी बैंकों में अगले दो दिन तक काम नहीं किया जाएगा. महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. 9 नवंबर को दूसरा शनिवार है, इस दिन बैंक बंद रहेंगे. चौथी छुट्टी रविवार की रहेगी.
 
बैंक में इन दिनों भी रहेंगी छुट्टियां
इस महीने 12 नवंबर को ईगास-बग्वाल के अवसर पर उत्तराखंड राज्यों में बैंक बंद हैं. 15 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल में बैंक बंद रहेंगे. ये छुट्टी गुरु नानक जयंती, कार्तिका पूर्णिमा, रहस पूर्णिमा के मौके पर दी गई है. इसके अलावा कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanti) पर 18 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे. 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम (Seng Kutsnem) के अवसर पर भी बैंकों में काम नहीं होगा.

डिजिटल बैंकिंग  सर्विस रहेगी जारी
डिजिटल बैंकिंग ने बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ कंयूनिकेशन करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. बैंक कस्टमर्स किसी भी समय और किसी भी स्थान से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. खास बात तो ये है कि पब्लिक हॉलिडे और बैंकों के बंद होने के बाद भी डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. बैंक के ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर कराना चाहिए ताकि उनका काम न रुके.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago