होम / बिजनेस / बैंकिंग और पावर सेक्टर की तेजी से बाजार उछला, आज ये स्टॉक्स फोकस में

बैंकिंग और पावर सेक्टर की तेजी से बाजार उछला, आज ये स्टॉक्स फोकस में

सोमवार को BSE सेसेंक्स 650.39 अंकों की बढ़त के साथ 83,277.15 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 50 211.65 अंक चढ़कर 25,682.75 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. बैंकिंग, पावर और फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी के दम पर बाजार ने मजबूत वापसी की. वैश्विक संकेतों में सुधार, अमेरिका-ईरान वार्ता की सकारात्मक खबरें और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. तकनीकी संकेतकों के आधार पर आज कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

सेंसेक्स-निफ्टी में दमदार उछाल

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेसेंक्स 650.39 अंकों यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,277.15 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 211.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 25,682.75 पर पहुंच गया. लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बाद यह तेजी बाजार के लिए राहत भरी रही. विश्लेषकों के अनुसार लार्जकैप शेयरों में लिवाली से सूचकांकों को सहारा मिला.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में Power Grid Corporation of India करीब 4.45 प्रतिशत उछलकर सबसे आगे रहा. इसके अलावा HDFC Bank, Axis Bank, NTPC, ITC, Asian Paints, Reliance Industries और State Bank of India में भी अच्छी खरीदारी देखी गई. 

आज इन शेयरों में दिख रहा बुलिश ट्रेंड

तकनीकी चार्ट्स के मुताबिक कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ है . इनमें Bharat Seats, Rallis India, Engineers India, EaseMyTrip और Asian Energy Services जैसे शेयर शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि 52 हफ्तों का हाई पार करना मजबूत तेजी का संकेत होता है और शॉर्ट टर्म में इन शेयरों में गति बनी रह सकती है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) संकेतक के आधार पर Tech Mahindra, Bajaj Finance और Maruti Suzuki India में कमजोरी के संकेत मिले हैं. इसके अलावा Ola Electric, Inox Wind, BSE, Groww, FirstCry, Shakti Pumps और TIL में भी बिकवाली का दबाव देखा गया है . तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार इन शेयरों में फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है. बाजार में फिलहाल सकारात्मक माहौल बना हुआ है, लेकिन उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता . विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशक मजबूत फंडामेंटल और बेहतर टेक्निकल सेटअप वाले शेयरों पर ही दांव लगाएं .

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में निवेशकों की नजर कई प्रमुख कंपनियों पर रहेगी, जिनमें लुपिन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमैक्स और एम्बेसी डेवलपमेंट्स शामिल हैं. आज कुछ कंपनियां जैसे वलेचा इंजीनियरिंग, बिन्नी, क्रिएटिव आई और स्पार्क इलेक्ट्रक्स अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनसे उनकी वित्तीय स्थिति का संकेत मिलेगा. जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर 20 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की उपभोक्ता उत्पाद इकाई ने नाइजीरिया की टीजीआई समूह के साथ समझौता कर अफ्रीकी बाजार में विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है. लुपिन ने स्पेक्टस फार्मा के साथ समझौता कर कनाडा में नई अवसादरोधी दवा के विपणन की योजना बनाई है. हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को गुजरात में टोल प्लाजा संचालन के लिए 154.6 करोड़ रुपये का स्वीकृति पत्र मिला है. समुद्री सेवा कंपनी सीमैक्स को ओएनजीसी के पश्चिमी तट परियोजना के लिए अनुबंध प्राप्त हुआ है, जबकि एम्बेसी डेवलपमेंट्स को अलीबाग में अपने आवासीय प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए नियामकीय मंजूरी मिली है. इन सभी घटनाक्रमों का असर आज बाजार की चाल पर दिखाई दे सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

12 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

13 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

16 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12 hours ago