होम / बिजनेस / सावधान! आने वाला है बड़ा संकट, हर महीने जा सकती हैं 1,75,000 नौकरियां

सावधान! आने वाला है बड़ा संकट, हर महीने जा सकती हैं 1,75,000 नौकरियां

महंगाई ने भारत सहित कई देशों को परेशान कर रखा है. अमेरिका में इसे थामने के लिए ब्याज दरें लगातार बढ़ाई जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मंदी की आहट के बीच अमेरिका में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो सकती है. दरअसल, महंगाई से निपटने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है. उसका मानना है कि चढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यही एकमात्र रास्ता है. वहीं, बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का प्रभाव अगले साल की शुरुआत से दिखाई देगा. इस दौरान, हर महीने करीब 175,000 लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है. उसके मुताबिक, सितंबर में जॉब मार्केट स्ट्रॉन्ग रहा है, लेकिन जल्दी ही यह स्थिति बदल सकती है.

2023 में पूरे साल जाएंगे नौकरियां!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि जिस आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में इजाफा किया जा रहा है, उससे हर चीज़ की मांग प्रभावित हो सकती है. साल की चौथी तिमाही में जॉब ग्रोथ आधी रह सकती है. अगले साल की शुरुआत में नॉन-फार्म सेक्टर की नौकरियों पर संकट आ सकता है. पहली तिमाही में हर महीने लगभग 175,000 लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, नौकरी जाने का सिलसिला 2023 में पूरे साल बरकरार रह सकता है.

इतनी हो सकती है बेरोजगारी दर
एक रिपोर्ट में बैंक ऑफ अमेरिका में यूएस इकनॉमिक्स के हेड माइकल गैपन के हवाले से बताया गया है कि अगले साल की पहली छमाही में मंदी शुरू हो सकती है. बता दें कि अमेरिका में बेरोजगारी की दर 3.5 फीसदी है, जो 1969 के बाद न्यूनतम स्तर है. लेकिन गैपन की मानें तो अगले एक साल में देश में बेरोजगारी की दर 5 से 5.5 फीसदी पहुंच सकती है.

फिलहाल महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा
अमेरिका में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है. इसे नियंत्रित करने के लिए केन्द्रीय बैंक पिछले चार दशक में सबसे तेजी से ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है. फिलहाल उसका एक ही लक्ष्य है - महंगाई कम करना, फिर चाहे इकॉनमी मंदी में ही क्यों न फंस जाए. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके बावजूद बेरोजगारी दर 2020 या 2008 की तरह नहीं होगी. अप्रैल 2020 में देश में बेरोजगारी की दर 15 फीसदी तक पहुंच गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago