✕

होम / बिजनेस / निफ्टी लाल लेकिन Bank Nifty में आई बहार; तेजी से दौड़ रहे बैंकों के शेयर 

निफ्टी लाल लेकिन Bank Nifty में आई बहार; तेजी से दौड़ रहे बैंकों के शेयर 

बैंक निफ्टी को आज पंख लगे हुए हैं. खासतौर पर प्राइवेट बैंकों के शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी वापस लाल निशान पर आ गया है. दोपहर एक बजे तक निफ्टी 0.014% की गिरावट के साथ 23,554.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. जबकि सेंसेक्स 0.17% मजबूती हासिल कर चुका था. इन दोनों इंडेक्स में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच बैंक निफ्टी तेजी से दौड़ रहा है. बैंकिंग सेक्टर के अधिकांश शेयर मुनाफे में दिखाई दे रहे हैं.

ये है टॉप गेनर
बैंक निफ्टी इस समय 1.36% या 685.05 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इस बैंकिंग इंडेक्स में HDFC बैंक टॉप गेनर बना हुआ है. फिलहाल यह करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,637.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसके बाद ICICI बैंक का नंबर है. इस प्राइवेट बैंक के शेयर में भी लगभग दो प्रतिशत का उछाल आया है. 1,139.55 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर तेजी से आगे बढ़ रहा है. Axis बैंक के शेयर 1.77% की मजबूती हासिल करके 1,213.05 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी आज बढ़त आई है. इसमें अब तक एक प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज हो चुकी है. वहीं, Indusind Bank डेढ़ प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1,531.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इनमें भी आया उछाल
सरकारी बैंकों के शेयरों में SBI 0.21% की तेजी के साथ 846.65 रुपए पर पहुंच चुका है. शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर चढ़कर 852 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ नरमी देखने को मिली. बैंक निफ्टी के बढ़त वाले शेयरों में IDFC First Bank, AU Small Finance Bank और Bandhan Bank भी शामिल हैं. बंधन बैंक के शेयर दोपहर एक बजे तक 0.52% की बढ़त हासिल कर चुके थे. जबकि AU में 0.31% की तेजी दर्ज हुई थी और 1.45% के उछाल के साथ 82.59 रुपए पर पहुंच गए थे.

इनमें आई है गिरावट
आज बढ़त के बीच कुछ बैंकों के शेयरों में गिरावट भी दिखाई दे रही है. Union Bank of India के शेयर 0.30% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में 0.55% की गिरावट आई है. Bank of Baroda सबसे ज्यादा 1.22% गिर चुका है. इसी तरह, Central Bank of India (0.046%), Canara बैंक (0.35%), Bank of Maharashtra (0.046%) और Federal Bank (0.36%) भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इससे पहले फेडरल बैंक ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 4.44% का रिटर्न भी दिया है. इस साल अब तक ये शेयर 11.44% चढ़ चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

13 hours ago