होम / बिजनेस / YES बैंक की एक सहायक कंपनी के बैंक खाते होंगे फ्रीज, जानिए क्यों?

YES बैंक की एक सहायक कंपनी के बैंक खाते होंगे फ्रीज, जानिए क्यों?

दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत ने YES Bank की एक कंपनी के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (YES Bank) की एक सहायक कंपनी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत (Consumer Court) के एक पिछले आदेश का अनुपालन न करने के खिलाफ यस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड (YSIL) के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया गया है. बता दें, पिछले आदेश में कंपनी को एक उपभोक्ता की सब्सक्रिप्शन राशि के साथ मानसिक उत्पीड़न और हानि के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया गया था. तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

उपभोक्ता ने इसलिए की कंपनी की शिकायत
शिकायतकर्ता उपभोक्ता नरेश चंद जैन(वरिष्ठ नागरिक) ने कंपनी पर उनके प्रीमियम रिसर्च सर्विस “सिल्वर योजना” के तहत वादा की गई सेवाएं न देने का आरोप लगाया था. शिकायतकर्ता ने 59000 रुपये का भुगतान किया था और उन्हें उम्मीद थी कि कंपनी उन्हें भौतिक शेयरों को डिमैट खाते में बदलने में सहायता करेगी और बाजार अनुसंधान और निवेश सुझाव प्रदान करेगी, लेकिन कंपनी ने सेवाएं प्रदान नहीं की. इसके बाद उपभोक्ता ने कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिया था ये आदेश
कंज्यूमर कोर्ट ने उपभोक्ता की शिकायत पर सुनवाई के बाद गत 18 जनवरी 2024 को यस बैंक लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इस सहायक कंपनी को आदेश दिया था कि वह उपभोक्ता नरेश चंद जैन को सब्सक्रिप्शन राशि के साथ मानसिक उत्पीड़न और हानि के लिए मुआवजा प्रदान करे. 

इसलिए दिया खाते फ्रीज करने का आदेश
कोर्ट ने कंपनी को आदेश दिया था कि वह उपभोक्ता को सब्सक्रिप्शन राशि के रूप में 59000 (50,000 और जीएसटी) 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 50000 रुपये अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान करे, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद उपभोक्ता ने फिर कोर्ट का रुख किया और सोमवार को दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (उत्तर जिला) अध्यक्ष दिव्य ज्योति जयपुरियार और सदस्य हरप्रीत कौर चार्या और अश्विनी कुमार मेहता ने कंपनी द्वारा बीते आदेश का अनुपालन न करने पर कंपनी के बैंक खाते फ्रीज करने के आदेश दिए हैं. 

यस बैंक और एचडीएफसी बैंक को दिए आदेश
अदालत ने कंपनी के दो बैंक खातों – मुंबई में स्थित यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया ताकि निर्णय को लागू किया जा सके. अदालत ने यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधकों को तुरंत प्रभाव से खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया. बैंकों को एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

34 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

34 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.