होम / बिजनेस / Bandhan Mutual Fund ने लॉन्च किया Bandhan Nifty Alpha 50 Index Fund

Bandhan Mutual Fund ने लॉन्च किया Bandhan Nifty Alpha 50 Index Fund

बंधन निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स फंड में निवेश का मौका 25 अक्टूबर से मिलने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बंधन म्यूचुअल फंड ने 'बंधन निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स फंड' (Bandhan Nifty Alpha 50 Index Fund) के लॉन्च की घोषणा की, जो निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स को ट्रैक करने वाली एक ओपन-एंडेड इंडेक्स स्कीम है. यह स्कीम निवेशकों को हाई अल्फा (अपेक्षाकृत उच्च रिटर्न) उत्पन्न करने वाले शेयरों के एक विविध पोर्टफोलियो में निवेश करने का अवसर प्रदान करती है. ये नया फंड ऑफर बुधवार, 25 अक्टूबर, 2023 को खुलेगा और सोमवार, 6 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगा. बंधन निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स फंड में निवेश लाइसेंस प्राप्त म्यूचुअल फंड वितरकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जा सकता है.

कम जोखिम, बेहतर रिटर्न
इस मौके पर बंधन AMC के सीईओ विशाल कपूर (Vishal Kapoor, CEO, Bandhan AMC) ने कहा कि ट्रेडिशनल फंड्स के विपरीत Nifty Alpha 50 Index कम जोखिम में बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है. बंधन निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स फंड का लक्ष्य विशिष्ट कारकों वाले शेयरों का चयन करके बेहतर प्रदर्शन उत्पन्न करना है, जो बाजार की तुलना में संभावित रूप से उच्च जोखिम-समायोजित रिटर्न पेश करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो समझदार निवेशक अपने पोर्टफोलियो को आक्रामक रणनीति के साथ विकसित करना चाहते हैं, वे बंधन निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स फंड को शामिल कर सकते हैं.

Bandhan AMC के बारे में
वहीं, बंधन AMC (Bandhan Asset Management Company) की बात करें, तो इसकी स्थापना 2000 में हुई थी. यह कंपनी बचतकर्ताओं को निवेशक बनने और धन कमाने में मदद करने पर केंद्रित है. बंधन एएमसी अपने निवेशकों को म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (PMS) में विवेकपूर्ण तरीके से निर्मित निवेश उत्पादों के माध्यम से सेवा प्रदान करती है, जिसका प्रबंधन एक अनुभवी निवेश टीम द्वारा किया जाता है. यह फंड हाउस देशभर के 790 से अधिक शहरों और कस्बों में निवेशकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago