होम / बिजनेस / Bajaj Finserv एसेट मैनेजमेंट ने लॉन्च नया फंड, ये है इसकी खास बात 

Bajaj Finserv एसेट मैनेजमेंट ने लॉन्च नया फंड, ये है इसकी खास बात 

ये भारत का पहला ऐसा फंड है जो व्यवहार विज्ञान आधारित बैलेंस्ड एडवांटेज फंड है. कंपनी का दावा है कि उसकी निवेश करने की रणनीति सबसे अलग है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट ने अपना नया फंड लॉन्‍च किया है. इसका एनएफओ 24 नवंबर 2023 को खुलेगा और 8 दिसंबर 2023 को बंद होगा. कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला बैलेंस्ड एडवांटेज फंड है जो अपनी निवेश रणनीति व्यवहार विज्ञान का उपयोग करता है. फंड का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 हाइब्रिड कम्पोजिट डेब्ट 50:50 इंडेक्स है. 

सिर्फ इतने से शुरू किया जा सकता है निवेश 
बजाज फिनसर्व के इस बॉन्‍ड में महज 500 रुपये के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है या प्लस 1 रुपये के गुणक और न्यूनतम अतिरिक्त आवेदन राशि 100 रुपये प्‍लस 1 रुपये के गुणक के साथ निवेश किया जा सकता है. यह एक तरह का ओपन-एंडेड डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड है, जो उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो इक्विटी और डेरिवेटिव सहित इक्विटी से संबंधित विकल्पों और फिक्‍स्‍ड इनकम के विकल्‍पों में निवेश करना चाहते हैं. 

क्‍या बोले फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीईओ? 
इस फंड के लॉन्च पर बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीईओ, गणेश मोहन ने कहा कि यह देखते हुए कि हम म्‍यूचुअल फंड कारोबार में नए हैं, हमारे पास चीजों को नए सिरे से देखने का बेहतर अवसर भी है. हमारा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड उसी सोच का एक और उदाहरण है. यहां, व्यवहार विज्ञान और निवेश विकल्पों का चयन करते समय उनमें ग्रोथ समझने की क्षमता दोनों ही 'संतुलित' हैं, जिससे हमें अपने निवेश निर्णय लेने में मदद मिलती है. हमारा अनोखा निवेश दर्शन (INQUBE), हाई रिटर्न हासिल करने के लिए सूचनात्मक, मात्रात्मक और व्यवहारिक बढ़त को संयोजित करना चाहता है. हालांकि यह हमारे लगभग सभी उत्पादों के लिए आधार बनता है, यह हमारे बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में है कि कोई वास्तव में हमारे व्यवहारिक टूल्‍स का अधिक स्पष्ट प्रभाव देख पाएगा.

क्‍या बोले बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ? 
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ निमेश चंदन ने कहा कि भीड़ हमेशा गलत नहीं होती है.  परिणामस्वरूप, जब भी इक्विटी बाजार में तेजी आती है तो सेल  करना और हर बार बाजार में गिरावट आने पर खरीदारी करना एसेट अलोकेशन के लिए सबसे उपयुक्त सोच नहीं हो सकती है. जरूरी है कि हम ये पहचानें कि भीड़ ने लालच या भय में कहां ज्‍यादा प्रतिक्रिया दिखाई है, और उसी प्रतिक्रिया का लाभ उठाएं. हमने फंडामेंटल के अध्ययन के साथ-साथ बाजार के व्यवहार चक्र के आधार पर एक एसेट अलोकेशन की रणनीति तैयार की है. फंडामेंटल का अध्ययन हमें बाजार का सही मूल्यांकन करने में मदद करता है, जबकि व्यवहार के विश्लेषण की तकनीक हमें तेजी और मंदी के बीच बाजार को लेकर हमारे विचारों को सही मार्ग देती है. ये संकेत हमे दिखाते हैं कि, बाजार ने किसी भी तरह से ज्यादा प्रतिक्रिया की है या कम प्रतिक्रिया की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

5 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें