✕

होम / बिजनेस / Bajaj Finance का 17% बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड-बोनस इश्यू का तोहफा

Bajaj Finance का 17% बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड-बोनस इश्यू का तोहफा

Bajaj Finance का Q4FY25 में मुनाफा 17% बढ़ा है. NBFC ने ₹4,480 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. साथ ही, शेयरहोल्डर्स को बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और कुल ₹56/शेयर डिविडेंड का बड़ा तोहफा मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजाज ग्रुप (Bajaj Group) के नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में एनबीएफसी का कंसो मुनाफा 17.15 फीसदी बढ़ा है. जबकि एनआईआई (NII) 22.38 फीसदी बढ़ी है. नतीजे के साथ बोर्ड ने बोनस इश्यू (Bonus Issue), फाइनल डिविडेंड (Dividend) और एक स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है. साथ ही स्टॉक स्प्लिट को भी मंजूरी दी गई है.

मुनाफा, NII में उछाल

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,824 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,480 करोड़ रुपये हो गया. सालाना आधार इसमें 17.15 फीसदी की बढ़त आई है. वहीं, चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 22.38 फीसदी बढ़कर 9,807.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 8,013 करोड़ रुपये थी.

4:1 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान

Bajaj Finance के बोर्ड ने 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी दी है. शेयरधारकों को 1 पर 4 बोनस शेयर मिलेंगे. यह 9 साल में पहली बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी. 2016 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों के हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया था.

इसके साथ ही, कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को भी मंजूरी दी है. ₹2 मूल्य वाले एक इक्विटी शेयर को दो ₹1 मूल्य के शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा. 1 शेयर का 2 शेयरों में विभाजन होगा. बजाज फाइनेंस ने इससे पहले 2016 में ₹10 मूल्य के एक शेयर को ₹2 मूल्य के 5 शेयरों में विभाजित किया था.

डबल डिविडेंड का तोहफा

बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में ₹44 प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है, जो अब तक का सबसे अधिक है. इसके अलावा, इसने पिछले साल अपने आईपीओ के माध्यम से अपनी सहायक कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) में कुछ हिस्सेदारी बेचकर एकमुश्त फायदे के परिणामस्वरूप ₹12 प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है. इससे शेयरधारकों के लिए कुल डिविडेंड ₹56 प्रति शेयर हो गया है. पिछले साल, बजाज फाइनेंस ने ₹36 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था, जो आज तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

2 hours ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बड़ी खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

20 hours ago