होम / बिजनेस / JioHotstar पर क्रिकेट देखने वाले फैंस के लिए बुरी खबर, अब IPL देखने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली!

JioHotstar पर क्रिकेट देखने वाले फैंस के लिए बुरी खबर, अब IPL देखने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली!

JioHotstar के लॉन्च के बाद 2025 से क्रिकेट फैंस को IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को पूरा देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. अब यूजर्स को फ्री मैच देखने की सुविधा नहीं मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अब फ्री में देखने का तरीका बदलने वाला है. दरअसल, जियो और स्टार इंडिया के मर्जर के बाद नया प्लेटफॉर्म 'JioHotstar' लॉन्च किया गया है, जिसका मालिक रिलायंस ग्रुप है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब क्रिकेट फैंस को आईपीएल के मैच देखने के लिए अब सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इससे पहले जियो सिनेमा पर यूजर्स को आईपीएल फ्री में देखने की सुविधा मिलती थी. अब अगर आपको आईपीएल का पूरा अनुभव चाहिए, तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा. तो आइए जानते हैं आईपीएल देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन के लिए कितनी रुपये खर्च करने पड़ेंगे?  

इतनी होगी सब्सक्रिप्शन फीस
अब तक, जियोसिनेमा पर आईपीएल को फ्री में देखा जा सकता था, लेकिन 2025 से इस प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल लागू किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल के कुछ हिस्से अब भी फ्री में दिखाए जाएंगे, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा. सब्सक्रिप्शन का मूल्य 149 रुपये प्रति माह से शुरू होगा. रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच 8.5 बिलियन डॉलर का मर्जर हुआ है, जिसके बाद यह बड़ा बदलाव किया गया. जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर से 'JioHotstar' का निर्माण हुआ है. अब इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट जैसे IPL, WPL, और ICC इवेंट्स को स्ट्रीम किया जाएगा.

JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स

JioHotstar पर एक बेसिक प्लान 149 रुपये का होगा. वहीं, बिना विज्ञापनों वाला प्लान 499 रुपये का होगा, जो तीन महीने के लिए उपलब्ध होगा. क्रिकेट के अलावा अन्य प्रमुख खेल जैसे प्रीमियर लीग, विंबलडन, प्रो कबड्डी और ISL भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे. जियोहॉटस्टार ने इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं, जैसे 4K स्ट्रीमिंग, मल्टी-एंगल व्यूइंग और AI-पावर्ड इनसाइट्स, इन सुविधाओं के जरिए क्रिकेट फैंस को एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा. रिलायंस और डिज्नी का यह नया वेंचर भारत के 28 बिलियन डॉलर के मीडिया और मनोरंजन बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना करेगा. इसके लिए नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म्स से मुकाबला करना एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन जियोहॉटस्टार के पास एक बड़ा यूजर बेस और शानदार स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी है, जिससे इसे फायदा हो सकता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

1 hour ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

1 hour ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

4 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

1 hour ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.