✕

होम / बिजनेस / 5 लाख की टिकट में खराब खाना, बेकार सीट ये है इस एयरलाइन कंपनी का हाल

5 लाख की टिकट में खराब खाना, बेकार सीट ये है इस एयरलाइन कंपनी का हाल

ट्वीट करने वाले विनीत के इस ट्वीट को अब तक 700 से ज्‍यादा लोग कमेंट कर चुके हैं 723 लोग अपनी वॉल पर रिट्वीट कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश का एविएशन सेक्‍टर भले ही तेजी से आगे बढ़ रहा हो और एविएशन कंपनियां नए विमानों को लेकर बड़े-बड़े सौदे कर रही हों लेकिन विमान कंपनियों की सर्विस का बुरा हाल है. कुछ ऐसा ही खराब सर्विस से एक बिजनेस क्‍लास में सफर करने वाले यात्री को तब रूबरू होना पड़ा जब उन्‍होंने पांच लाख की टिकट खरीदी और बावजूद उसके न तो उन्‍हें अच्‍छा खाना मिला और न ही उन्‍हें सीट मिली और ना ही उनकी सीट का म्‍यूजिक सिस्‍टम अच्‍छा मिला. उन्‍होंने पांच लाख रुपये का ये टिकट एयर इंडिया की फ्लाइट में लिया था जिससे उन्‍होंने दिल्‍ली से नेवॉर्क की यात्रा की . उन्‍होंने हमेशा याद रहने वाले इस खराब सफर को सोशल मीडिया पर बयां किया है.

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल एक नामी कंपनी में काम करने वाले विनीत को आफिस के काम से नेवॉर्क जाना था. 12 घंटे के इस सफर के लिए उन्‍होंने एयर इंडिया को चुना जिसके लिए उन्‍होंने  5 लाख रुपये की बिजनेस क्‍लॉस की टिकट भी खरीदी. लेकिन वो क्‍या जानते थे उनका ये सफर एक बूरे सपने की तरह हमेशा उन्‍हें याद रहने वाला है.उन्‍होंने एक्‍स पर 15 जून की रात 9.22 मिनट पर इस पोस्‍ट को हॉरर सफर का नाम दिया है.

अपने ट्वीट में क्‍या लिखते हैं विनीत? 
विनीत अपने ट्वीट में पूरे सफर की इस कहानी को बयां करते हुए लिखते हैं…डरावनी कहानी  नई दिल्ली से नेवार्क (एआई 105) से एयरइंडिया की बिजनेस क्लास उड़ान के साथ. कुछ वर्षों तक अमीरात के साथ उड़ान भरने के बाद, मैं हाल ही में एयर इंडिया में चला गया क्योंकि वे एनवाई, शिकागो और लंदन के लिए सीधी उड़ानें मुहैया कराते हैं. जो अक्सर मेरी यात्रा के गंतव्य होते हैं. कल की फ्लाइट किसी बुरे सपने से कम नहीं थी..ऑफिशियल यात्रा के लिए बिजनेस क्लास बुक की गई सीटें साफ-सुथरी नहीं थीं, घिसी-पिटी थीं और 35 में से कम से कम 5 सीटें काम नहीं कर रही थीं.

ये भी पढ़ें: Paytm के इस बिजनेस को खरीद सकता है Zomato! जल्द हो सकती है 1500 करोड़ की डील

वो आगे लिखते हैं कि उड़ान में 25 मिनट की देरी और उड़ान भरने के 30 मिनट बाद, मैं सोना चाहता था (सुबह 3.30 बजे) और मुझे एहसास हुआ कि मेरी सीट फ्लैट बिस्तर पर नहीं जाती है, क्योंकि यह काम नहीं कर रहा है... क्रू से अनुरोध किया और 10 मिनट की कोशिश के बाद, वे मुझे दूसरी सीट पर ले गए जो काम कर रही थी. कुछ घंटों के बाद उठा, खाना परोसा जा चुका था और वह कच्चा था (एयर इंडिया में कभी इसका सामना नहीं हुआ था), फल बासी थे (जहाज पर सवार सभी लोग वापस लौट आए).  टीवी/स्क्रीन ने कभी काम नहीं किया. ऐसा नहीं है कि मैंने देखा होगा, बस कोशिश की और इसमें दिखाई दिया कि त्रुटि नहीं दिखाई दी. इस सब के बाद, ताबूत में आखिरी कील यह है कि उन्होंने मेरा सामान तोड़ दिया. ख़राब खाना, घिसा पिटा खाना, गंदे सीट कवर, 500000 रुपये का नॉन वर्किंग टीवी (राउंड ट्रिप), मेरा सामान क्षतिग्रस्त. मेरे पास सस्ती कीमत पर एतिहाद था, लेकिन एआई को चुना क्योंकि यह सीधी उड़ान सेवा प्रदान करता है. 

एयर इंडिया ने इस पर क्‍या कहा? 
हर एयरलाइन की तरह एयर इंडिया ने भी उनकी इस शिकायत एक गंभीर सा दिखने वाला एक ट्वीट करते हुए जवाब लिखा…एयर इंडिया ने लिखा….डियर सर आपको जिस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा हम नहीं चाहते हैं किसी पैसेंजर के साथ ऐसा हो. आप हमें अपनी बुकिंग डिटेल को मैसेज कीजिए,सीट नंबर और डीबीआर, फाइल रिफरेंस नंबर. हम जल्‍द ही इस मामले को देखेंगे. 

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट करने के साथ ही कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कई बातें कही. उनके इस ट्वीट को अब तक 700 से ज्‍यादा लोग कमेंट कर चुके हैं, 723 लोग अपनी वॉल पर रिट्वीट कर चुके हैं, साढ़े तीन हजार लोग लाइक कर चुके हैं,9 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. उनके इस ट्वीट पर अपनी बात कहते हुए एक शख्‍स लिखते हैं कि ‘उम्मीद है कि आपकी वापसी के समय वे आपको नए बी777 में बैठा देंगे, अन्यथा वे आपको भागीदार एयरलाइन में बदलने का सुझाव देंगे’.
एक अन्‍य शख्‍स उनके इस ट्वीट पर अपनी बात लिखते हुए कहते हैं कि ‘मुंबई से NYC जाते समय मुझे भी ऐसा ही अनुभव हुआ लेकिन सौभाग्य से नए विमान में मेरी वापसी की उड़ान शानदार रही. मुझे उम्मीद है कि जब उनके पास अपना पूरा नया बेड़ा आ जाएगा तो वे इन जर्जर विमानों को बंद कर देंगे.’
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

13 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

13 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

16 hours ago