होम / बिजनेस / Rolta India को अपना बनाने के लिए बाबा को अब कई कंपनियों से लड़नी होगी जंग!

Rolta India को अपना बनाने के लिए बाबा को अब कई कंपनियों से लड़नी होगी जंग!

रोल्टा इंडिया कर्ज के बोझ में दबी कंपनी है, जिसे अपना बनाने में कई कपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया (Rolta India) को खरीदना चाहते हैं. हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद ने इसके लिए 830 करोड़ रुपए का कैश ऑफर दिया था. बाबा के ऑफर से पहले ही पुणे की कंपनी अशदान प्रॉपर्टीज (Ashdan Properties) को रोल्टा इंडिया का सबसे बड़ा बोलीदाता घोषित किया जा चुका था, इसलिए पतंजलि ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से बोली स्वीकारने का आग्रह किया, जिसे उसने स्वीकार भी कर लिया. बाबा रामदेव के रोल्टा इंडिया में दिलचस्पी दिखाने के बाद अब कुछ और कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हो गई हैं. इसका सीधा मतलब है कि बाबा की राह अब उतनी आसान नहीं रहने वाली.

इन्होंने भी दिखाई दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेलस्पन ग्रुप की एमजीएन एग्रो प्रॉपर्टीज, मुंबई की बी-राइट रियल एस्टेट, अहमदाबाद की कंपनी रेयर एआरसी, तमिलनाडु की शेरिषा टेक्नोलॉजीज और पुणे की कंपनी मंत्रा प्रॉपर्टीज भी रोल्टा इंडिया को अपना बनाना चाहती हैं. इन कंपनियों को भी बोली लगाने के लिए NCLT से मंजूरी मिल गई है. एनसीएलटी ने सभी बोलीदाताओं को 25 फरवरी तक फॉर्मल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने को कहा है. पहले रामदेव के लिए Rolta India के अधिग्रहण की राह में ज्यादा प्रतियोगिता नहीं थी, लेकिन अब उन्हें कई कंपनियों को पीछे छोड़ना होगा. वैसे तो रोल्टा इंडिया सॉफ्टवेयर कंपनी है, लेकिन इसके पास मुंबई में काफी रियल एस्टेट एसेट है.

कंपनी पर है कर्ज का बोझ
NCLT से पतंजलि को बोली लगाने की अनुमति मिलने के बाद कई कंपनियों ने Rolta में दिलचस्पी दिखाई है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन कंपनियों में से अधिकांश की नजर मुंबई में रोल्टा इंडिया के रियल एस्टेट एसेट्स पर है. हालांकि, उस पर कर्ज का भी काफी बोझ है. यूनियन बैंक की याचिका पर जनवरी 2023 में Rolta India के खिलाफ बैंकरप्सी प्रक्रिया शुरू हुई थी. यूनियन बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से रोल्टा इंडिया ने 7100 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. वहीं, सिटी ग्रुप की अगुवाई वाले बैंकों से 6699 करोड़ का अनिसिक्योर्ड पैसा लिया है. कमल सिंह के प्रमोटर वाली यह कंपनी डिफेंस एंड होम लैंड सिक्योरिटी, पावर फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और हेल्थकेयर में सेवाएं देती है.  

...तो आसान हो जाती राह
पतंजलि से पहले पुणे की अशदान प्रॉपर्टीज की 760 करोड़ की पेशकश को बैंकों द्वारा सबसे बड़ी बोली घोषित किया गया था. इसके कुछ ही दिन बाद पतंजलि ने 830 करोड़ रुपए की पूरी तरह से नकद डील की पेशकश कर डाली. बाबा रामदेव की कंपनी ने NCLT से उसकी बोली स्वीकार करने का अनुरोध किया, जिसे NCLT ने स्वीकार कर लिया. अपना फैसला सुनाते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि यह सबसे अच्छा है कि रुचि व्यक्त करने वाले सभी आवेदकों को एक और अवसर दिया जाए. यदि दूसरी कंपनियां रोल्टा में दिलचस्पी नहीं दिखाती, तो बाबा की राह काफी आसान हो जाती.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago