✕

होम / बिजनेस / रोजगार बढ़ाने को लेकर सक्रिय हुई सरकार, वित्‍त मंत्री ने बताया कैसे बढ़ेगा देश में रोजगार 

रोजगार बढ़ाने को लेकर सक्रिय हुई सरकार, वित्‍त मंत्री ने बताया कैसे बढ़ेगा देश में रोजगार 

सरकार जहां रोजगार बढ़ाने के लिए नियोक्‍ताओं को प्रोत्‍साह देने का काम करेगी वहीं दूसरी ओर स्किल एजुकेशन देने के लिए भी सरकार ने योजना बनाई है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते लोकसभा चुनाव से लेकर नतीजों तक इस बार जो मुद्दा सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहा वो है बेरोजगारी. लोकसभा चुनाव के नतीजों में इसकी बड़ी भूमिका मानी जा रही है. इसीलिए सरकार ने पहले बजट में इस मोर्चे पर बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने जहां रोजगार बढ़ाने के लिए कर्मचारी और नियोक्‍ता की मदद करेगी वहीं दूसरी ओर वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी में आने वाले को 1 महीने का पीएफ देकर प्रोत्‍साहित करने की कोशिश करेगी. सरकार ने अगले पांच साल में 4 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्‍य भी रखा है. 

20 लाख युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग 
मोदी 3.O सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार लगभग 20 लाख युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेगी. सरकार ने रोजगार देने पर इंसेंटिव देने की योजना भी बनाई है. सरकार इंसेंटिव देने के लिए 3 योजनांए लेकर आई है. सरकार जो लोग अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उनके लिए हॉस्‍टल बनाने का भी काम करेगी. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था तो उसमें बताया था कि देश के 51.25 प्रतिशत युवा ही रोजगार के लिए स्किल्‍ड हैं जबकि 48.75 प्रतिशत युवा अनस्किल्‍ड हैं. इसी को देखते हुए सरकार 20 लाख युवाओं को स्किल्‍ड बनाने की तैयारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें:Budget 2024 Live: 12 पॉइंट्स में समझिए कैसा रहा Modi 3.0 का पहला बजट

इंटर्नशिप के साथ मिलेगा 5000 रुपये का मानदेय 
केन्‍द्र सरकार ने युवाओं को स्किल्‍ड बनाने के साथ ही  1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराने की भी योजना बनाई है. सरकार इंटर्नशिप के दौरान इन युवाओं को 5000 रुपये का मानदेय भी देगी. सरकार इन युवाओं को एकमुश्‍त 6000 रुपये की राशि भी देगी. सरकार का मकसद है इनकी देश की शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप कराना जिससे उन्‍हें आसानी से नौकरी मिल पाए. सरकार की ओर से रोजगार, शिक्षा और युवाओं के स्किल एजुकेशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है. 

स्‍टूडेंट को मिलेंगे मॉडल स्किल लोन 
सरकार की ओर से केवल युवाओं को ही स्किल्‍ड शिक्षा देने की योजना नहीं है बल्कि सरकार स्‍टूडेंट को भी स्किल लोन दिलाने की तैयारी कर रही है. वित्‍त मंत्री ने कहा कि सरकार हर साल 1 लाख छात्रों को ई वाउचर देने का काम करेगी. इसमें कर्ज की रकम पर 3 प्रतिशत की ब्‍याज सब्सिडी के तौर पर मिलेगा. इसी तरह सरकार ने शिक्षा रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्‍य रखा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago