✕

होम / बिजनेस / इन 2 दिग्गजों की सवारी से आकाश में कितनी मजबूत होगी झुनझुनवाला की 'आकासा'?

इन 2 दिग्गजों की सवारी से आकाश में कितनी मजबूत होगी झुनझुनवाला की 'आकासा'?

झुनझुनवाला परिवार के निवेश वाली आकासा एयर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 2 दिग्गज कारोबारियों से बड़ा निवेश हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन 'आकासा एयर' (Akasa Air) और ऊंची उड़ान भरने की तैयारी कर रही है. देश के दिग्गज बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी और रंजन पई इस कंपनी को फाइनेंशियल फ्यूल देने वाले हैं. सीधे शब्दों में कहें तो दोनों आकासा में बड़ा निवेश कर सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विप्रो फाउंडर  अजीम प्रेमजी और मणिपाल ग्रुप के रंजन पई के फैमिली ऑफिसेज का एक कंसोर्टियम आकासा में करीब 125 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाला है. इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है. 

वैल्यूएशन में हुआ इजाफा 
अजीम प्रेमजी का 'प्रेमजी इन्वेस्ट' और रंजन पई का 'क्लेपॉन्ड कैपिटल' Akasa में निवेश की संभावना तलाश रहे कंसोर्टियम का हिस्सा है. राकेश झुनझुनवाला ने इस एयरलाइन में करीब 35 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया था. तब से लेकर अब तक इसकी वैल्यूएशन में चार गुना का इजाफा हो चुका है. बताया जा रहा है कि कंसोर्टियम द्वारा इस डील के ड्यू डिलिजेंस के लिए कंसल्टेंसी फर्म 'अल्वारेज एंड मार्सल' को नियुक्त किया गया है.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी? 
झुनझुनवाला फैमिली और आकासा एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे की कंपनी में कुल मिलाकर 65% से अधिक हिस्सेदारी है. यानी कंट्रोलिंग स्टेक इन्हीं के हाथ है. सबसे ज्यादा 40% हिस्सेदारी झुनझुनवाला परिवार के पास है. माना जा रहा है कि अजीम प्रेमजी और रंजन पई के निवेश के बाद झुनझुनवाला फैमिली की हिस्सेदारी आकासा में कम होगी, लेकिन वह फिर भी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बनी रहेगी.

बाजार में इतनी है हिस्सेदारी
देश के एयरलाइन कारोबार में अकासा की हिस्सेदारी 4.7 फीसदी है. आकासा की हिस्सेदारी जुलाई में  4.8% से घटकर 4.7 रह गई है. इंडिगो देश की सबसे बड़ी और मजबूत एयरलाइन है. कंपनी ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए घरेलू बाजार में 62 हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जो जून में 60.8 प्रतिशत थी. कंपनी ने जुलाई में 80.47 लाख यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचाया. जबकि टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया की हिस्सेदारी में कमी आई है. जुलाई में कंपनी की हिस्सेदारी घटकर 14.3 फीसदी रह गई. इस दौरान, विस्तारा की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 10% बढ़ी है. वहीं, स्पाइसजेट की बाजार पर पकड़ कमजोर हुई है.

विस्तार के लिए फंड की ज़रूरत 
आकासा एयर विस्तार की योजनाओं पर काम कर रही है. इसके लिए उसे बड़े पैमाने पर फंड की ज़रूरत है. ऐसे में अजीम प्रेमजी और रंजन पई से हाथ मिलाकर कंपनी की ज़रूरतें पूरी हो सकती हैं. आकासा ने थोड़े से समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मार्केट में जमे रहने के लिए उसे अपनी बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोत्तरी करनी होगी.  अगस्त 2021 में शुरू हुई आकासा एयर के बेड़े में 24 विमान हैं. फंडिंग मिलने के बाद कंपनी इनकी संख्या बढ़ाकर अपने दायरे में विस्तार कर पाएगी.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago