होम / बिजनेस / Tendulkar के निवेश वाली कंपनी का आज आ रहा है IPO, पैसा तैयार है ना?

Tendulkar के निवेश वाली कंपनी का आज आ रहा है IPO, पैसा तैयार है ना?

आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ आज खुल रहा है. कंपनी की योजना इसके जरिए 740 करोड़ जुटाने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के निवेश वाली आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड (Azad Engineering LTD) का IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) आज ओपन हो रहा है. यदि आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने आईपीओ के लिए 499-524 रुपए का प्राइज बैंड तय किया है. इस आईपीओ के एक लॉट में 28 शेयर होंगे. इस हिसाब से देखें, तो आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 14,672 रुपए लगाने होंगे. रिटेल इनवेस्टर्स इस आईपीओ में ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं. 

कब तक लगा सकते हैं दांव?
आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ आज यानी 20 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो जाएगा. निवेशक इसके लिए 22 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 26 दिसंबर को होगा जबकि सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 27 दिसंबर को शेयर क्रेडिट होंगे. 28 दिसंबर को कंपनी के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग हो जाएगी.

क्या करती है कंपनी?
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस, एनर्जी, डिफेंस, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी हवाई जहाज के लिए टर्बाइन और पार्ट्स तैयार करती है. आजाद इंजीनियरिंग के ग्राहकों में अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक या GE, हनीवेल इंटरनेशनल, जापानी कंपनी मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज, सीमेंस एनर्जी, ईटन एयरोस्पेस, मैन एनर्जी सॉल्यूशंस SE आदि शामिल हैं. हैदराबाद में कंपनी की 4 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है.इसके अलावा, कंपनी 2 और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की तैयारी में है. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस कंपनी में निवेश किया हुआ है. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि सचिन ने कुल कितना निवेश किया है. 

740 करोड़ जुटाने की योजना
आजाद इंजीनियरिंग की योजना इस आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें से 240 करोड़ रुपए तक के फ्रेश शेयर इश्यू किए जाएंगे. साथ ही कंपनी 500 करोड़ तक के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए रखेगी. कंपनी ने योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 50 प्रतिशत शेयर, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत शेयर आरक्षित किए हैं. जबकि कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयर रिजर्व हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

57 minutes ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

1 hour ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

3 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

57 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.