होम / बिजनेस / भारतीय सीईओ की FY22 में एवरेज सैलरी कितनी है? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतीय सीईओ की FY22 में एवरेज सैलरी कितनी है? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डेलॉइट द्वारा किए गए सर्वे में मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटी, सर्विसेज, लाइफ साइंस और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की 470 से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फाइनेंशियल ईयर 2022 में भारतीय सीईओ की खूब चांदी हुई. Deloitte India Executive Remuneration सर्वे के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2022 में भारतीय सीईओ की औसतन सैलरी 11.2 करोड़ रुपये है, जो पिछले तीन साल में सबसे अधिक है.

2021 में 9.4 करोड़ रुपये सैलरी
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2021 की बात करें तो भारतीय सीईओ की औसतन सैलरी 9.4 करोड़ रुपये थी. वहीं, 2020 में इनकी औसतन सैलरी 9.8 करोड़ रुपये थी. यदि इन आंकड़ों को देखें तो आप पाएंगे कि 2021 के मुकाबले 2020 में सीईओ की सैलरी ज्यादा थी. कोविड इम्पैक्ट के कारण 2021 में भारतीय सीईओ की सैलरी मुकाबले कम थी. जैसे ही कोविड इम्पैक्ट खत्म हुआ, 2022 में फिर से इनकी सैलरी में बंपर इजाफा हुआ.

सर्वे में 470 से अधिक कंपनियां शामिल
डेलॉइट द्वारा किए गए सर्वे में मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईटी, सर्विसेज, लाइफ साइंस और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की 470 से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया.

वेतन का एक बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस पर बेस्ड
डेलॉइट पार्टनर अनुभव गुप्ता के अनुसार, टैलेंटेड लोगों की मांग ज्यादा और इनकी संख्या सीमित होने का फायदा भी मिला है. इसके अलावा बोर्ड, प्रमोटर और शेयरधारक वेतन के एक बड़े हिस्से को परफॉर्मेंस से जोड़ने पर फोकस कर रहे हैं. इस वजह से भी एवरेज सैलरी में इजाफा हुआ है.

सेल्स हेड के मुकाबले 4.1 गुना ज्यादा सैलरी
सर्वे में भी ये भी बताया गया है कि सीईओ की CTC चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर्स के मुकाबले 2.7 गुना, बिजनेस यूनिट हेड के मुकाबले 3.7 गुना, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर्स और सेल्स हेड के मुकाबले 4.1 गुना ज्यादा है. COO के मुकाबले इनकी सैलरी 2.4 प्रतिशत अधिक थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.