होम / बिजनेस / भारतीयों के लिए खुशखबरी! टैलेंटेड लोगों के लिए इस देश ने खोले दरवाजे, मिलेगा नौकरी का मौका

भारतीयों के लिए खुशखबरी! टैलेंटेड लोगों के लिए इस देश ने खोले दरवाजे, मिलेगा नौकरी का मौका

कर्मचारियों की कमी के बारे में बताते हुए ऑस्ट्रेलिया की गृह मामलों की मंत्री ने कहा कि नर्सें पिछले दो सालों से दो-तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं, ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण उड़ानें रद्द हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है. इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अपनी स्थायी आव्रजन सीमा (Permanent Immigration Limit) को 35,000 से बढ़ाकर 1,95,000 करने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में दूसरे देशों के लोगों के नौकरियों के अवसर पहले से ज्यादा होंगे.

शिखर सम्मेलन में ऐलान
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह चालू वित्त वर्ष में अपनी स्थायी आव्रजन सीमा को बढ़ाकर 1,95,000 करेगी, क्योंकि देश कौशल और श्रम बल (Work Force) की कमी से जूझ रहा है. महामारी से उत्पन्न कौशल की कमी को दूर करने के लिए सरकार, ट्रेड यूनियन, व्यवसायों और उद्योग के 140 प्रतिनिधियों के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए स्थायी आव्रजन सीमा को बढ़ाया जाएगा.

पिछले 2 सालों से कमी
ओनील ने देश में कर्मचारियों की कमी के बारे में बताते हुए कहा कि नर्सें पिछले दो सालों से दो-तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं, ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण उड़ानें रद्द की जा रही हैं और फलों को पेड़ों पर सड़ने के लिए छोड़ गया है, क्योंकि इन्हें तोड़ने वाला कोई नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का ध्यान हमेशा नौकरियों में स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता देना है, लेकिन इस बार स्थिति विकट है. इसलिए स्थायी आव्रजन सीमा को बढ़ाया जा रहा है.

समिति गठित करेगी सरकार
गृह मामलों की मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना-19 का प्रभाव इतना गंभीर है कि भले ही हम हर दूसरी आशंका को समाप्त कर दें, फिर भी थोड़े समय के लिए ही सही, हमें हजारों श्रमिकों की कमी रहेगी. ओनील ने कहा कि कई कुशल और प्रतिभाशाली लोग ऑस्ट्रेलिया के बजाए कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन में प्रवास करना पसंद कर रहे हैं. इसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया राष्ट्र हित में अपने आव्रजन कार्यक्रम के पुनर्निर्माण के लिए एक समिति गठित करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago