होम / बिजनेस / TATA का नाम भी नहीं बदल पाया इस कंपनी की किस्मत, महज इतने करोड़ में हुई 'पराई'

TATA का नाम भी नहीं बदल पाया इस कंपनी की किस्मत, महज इतने करोड़ में हुई 'पराई'

टाटा समूह ने NestAway में इन्वेस्ट किया था. कंपनी के कुछ समय तक अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिर उसके लिए स्थितियां अनुकूल नहीं रहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस की दुनिया में TATA एक ऐसा नाम है, जिस पर लोग आंख मूंदकर विश्वास कर लेते हैं. कहा जाता है कि Tata का नाम जिसके साथ जुड़ गया, उसकी कामयाबी निश्चित है, लेकिन NestAway Technologies Pvt के साथ ऐसा नहीं हुआ. ऑनलाइन होम रेंटल वाली इस कंपनी में रतन टाटा (Ratan) ने पैसा लगाया था, इसके बावजूद NestAway कुछ खास नहीं कर पाई और अब उसका मालिकाना हक एक दूसरी कंपनी के पास चला गया है. यानी NestAway बिक गई है. 

ये हैं NestAway के फाउंडर्स  
वैसे, एक समय में टाटा के निवेश वाली NestAway Technologies की वैल्यूएशन 1800 करोड़ रुपए पहुंच गई थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे कंपनी बाजार पर अपनी पकड़ खोती चली गई. अब कंपनी का सौदा 90 करोड़ रुपए में हुआ है. यानी किसी जमाने में 1800 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली कंपनी महज 90 करोड़ रुपए में बिक गई है. इस कंपनी की शुरुआत 2015 में हुई थी. इसके फाउंडर्स में अमरेंद्र साहू, दीपक धार और स्मृति परिदा शामिल हैं. यह कंपनी रेंट पर मकान, ऑफिस ढूंढने वालों को बेस्ट ऑप्शन प्रोवाइड करती है.   

इस कंपनी ने खरीदा कामकाज
एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2019 में NestAway का वैल्यूएशन 22.5 करोड़ डॉलर यानी 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा का था. इस कंपनी में रतन टाटा की कंपनी UC-RNT का पैसा लगा था. टाटा को उम्मीद थी कि NestAway Technologies कुछ बड़ा करेगी, मगर ऐसा हो नहीं पाया. अब इसे Aurum PropTech ने खरीद लिया है. बता दें कि Aurum PropTech, ऑरम वेंचर्स समूह का ही हिस्सा है. इस कंपनी के मालिक आशीष देवड़ा (Ashish Deora) हैं. उन्होंने 1996 में ऑरम वेंचर्स की स्थापना की थी. आशीष के पास टेलीकॉम, एविएशन, माइनिंग, रियल एस्टेट और प्रॉपटेक सहित कई सेक्टर्स का अच्छा खासा अनुभव है.

रिवेन्यु कम, घाटे में इजाफा
NestAway फुली फर्निश्ड होम और ऑफिस रेंटल के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस के रूप में काम करती है. इस प्लेटफॉर्म अभी 18,000 प्रॉपर्टीज मौजूद हैं और कंपनी का दावा है कि उसका वार्षिक राजस्व यानी रिवेन्यु 30 करोड़ है. हालांकि रिपोर्ट बताती हैं कि FY22 मेनुसके रिवेन्यु में गिरावट और घाटे में वृद्धि हुई थी. NestAway ने टाइगर ग्लोबल, यूसी-आरएनटी फंड, फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, गोल्डमैन सैक्स और यूरी मिलनर जैसे निवेशकों से कुल 110 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें