होम / बिजनेस / Augmont Gold For All के थिनेस्ट गोल्ड कॉइन पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लगाई मुहर
Augmont Gold for All के थिनेस्ट गोल्ड कॉइन पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लगाई मुहर
Augmont Gold for All एक लीडिंग प्लेटफॉर्म है, जो सोने से जुड़े इनोवेटिव समाधान प्रदान करता है. कंपनी ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट तैयार करती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल (Augmont Gold for All) को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से थिनेस्ट गोल्ड कॉइन (Thinnest Gold Coin) का डिजाइन करने के लिए मान्यता प्रदान की है. ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल द्वारा बनाया गया थिनेस्ट गोल्ड कॉइन यानी सबसे पतला सोने का सिक्का 1 मिलीमीटर से कम मोटाई का है, जिसका वजन 100 मिलीग्राम और व्यास 2.2 सेमी है. इस सबसे पतले सिक्के ने निर्माण के नए मापदंडों को स्थापित किया है और ऑगमॉन्ट की उत्कृष्टता के आदर्श को दर्शाया है.
बाजार में क्रांति लाने की कोशिश
ऑगमॉन्ट-गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक सचिन कोठारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमें गर्व है कि प्रतिष्ठित एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने हमारे थिनेस्ट गोल्ड कॉइन को मान्यता प्रदान की है. यह उपलब्धि हमारे नवाचार की सीमाओं को बढ़ाने और सोने तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है’. उन्होंने आगे कहा कि Augmont ऐसे यूनिक और कटिंग ऐज गोल्ड साल्यूशन प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो लोगों को सोने में निवेश के लिए प्रेरित करते हैं. ऑगमोंट गोल्ड फॉर ऑल में हम अपने ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करने वाले उत्पादों को पेश करके लगातार गोल्ड मार्केट में क्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं.
इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल
थिनेस्ट गोल्ड कॉइन (Thinnest Gold Coin) इंजीनियरिंग और डिजाइन की एक अद्भुत मिसाल है. इसमें एक तरफ Augmont का लोगो भव्य रूप में दर्शाया गया है. जबकि दूसरी तरफ समृद्धि, शक्ति और स्थायित्व को दर्शाता प्रतीक है. यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सिक्के का कड़ाई से परीक्षण किया गया है कि यह उच्चतम गुणवत्ता की अपेक्षाओं को पूरा करे और यह शुद्धतम 24-कैरेट सोने -999 शुद्ध हॉलमार्क से बना है. Augmont Gold For All के देशभर में 23 स्पॉट डिलीवरी सेंटर हैं और करीब 500 लोग इसमें काम करते हैं.
टैग्स