होम / बिजनेस / ऐसे कैसे निवेशकों का विश्वास हासिल करेंगे Adani? इस फैसले पर उठ रहे सवाल

ऐसे कैसे निवेशकों का विश्वास हासिल करेंगे Adani? इस फैसले पर उठ रहे सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ने अपनी कुछ कंपनियों के ऑडिट के लिए इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट से मुश्किलों में घिरा अडानी समूह (Adani Group) निवेशकों का विश्वास दोबारा हासिल करने की हर संभव कोशिश कर रहा है. ग्रुप लगातार 'ऑल इज वेल' वाले बयान जारी कर रहा है, कर्ज चुकाने पर फोकस कर रहा है और अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए भी तैयार हो गया है. हालांकि, जिस कंपनी को उसने ऑडिट के लिए नियुक्त किया है, वो खुद सवालों के घेरे में है. लिहाजा यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर गौतम अडानी (Gautam Adani) ऐसे कैसे निवेशकों का भरोसा हासिल करेंगे?

ग्रांट थॉर्नटन को सौंपा है काम!
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद से समूह को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. उसकी कई लिस्टेड कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट का सामना कर रहे हैं. अब अडानी समूह डैमेज कंट्रोल में जुट गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप ने शॉर्ट सेलर कंपनी के दावों को खारिज करने के लिए कुछ कंपनियों के ऑडिट के लिए इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) को नियुक्त किया है. अपनी कंपनियों की जांच कराकर अडानी निवेशकों के भरोसे को फिर से हासिल करना चाहते हैं. हालांकि, अडानी समूह ने ग्रांट थॉर्नटन द्वारा ऑडिट कराए जाने की खबरों को अफवाह करार दिया है. 

वायरल हो रही तस्वीर
अडानी के विश्वास बहाली के लिए जिस कंपनी को हायर करने के दावे किए जा रहे हैं, उस पर खुद सवाल उठते रहे हैं. आरोप है कि अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन पर ठीक से ऑडिट नहीं करने के चलते कई बार फाइन लग चुका है. इससे संबंधित एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने शेयर किया है. इस फोटो में Grant Thornton पर ठीक से ऑडिट नहीं करने पर फाइन लगाए जाने से संबंधित कई खबरें नजर आ रही हैं.

गूगल पर भी जानकारी मौजूदा
अपने ट्विट में प्रशांत भूषण ने लिखा है कि अडानी समूह ने जिस फर्म को ऑडिट के लिए हायर किया है, उस पर ठीक से ऑडिट नहीं करने के लिए कई बार फाइन लगाया जा चुका है. भूषण के इस ट्वीट को करीब तीन हजार बार रीट्वीट किया गया है और 9 हजार से ज्यादा इसे लाइक कर चुके हैं. वैसे गूगल में कंपनी पर फाइन सर्च करने पर भी ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है.   

क्या होगा ऑडिट में?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऑडिट मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जैसे नियामकों को यह दिखाने के लिए है कि समूह कुछ भी नहीं छिपा रहा है और संबंधित कानूनों का पालन किया गया है. ऑडिट में विशेष रूप से इस बात की जांच की जाएगी कि क्या धन का कोई दुरुपयोग या कर्ज का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया गया? ग्रुप को ऑडिट से यह दिखाने में काफी मदद मिलेगी कि बहीखाते सही ढंग से मेंटन किए गए हैं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हुआ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

11 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

11 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

11 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

12 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

15 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

11 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

11 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

11 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

15 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

17 hours ago