✕

होम / बिजनेस / GST रिटर्न फाइल करने वाले ध्यान दें! नजदीक आ गई फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

GST रिटर्न फाइल करने वाले ध्यान दें! नजदीक आ गई फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

GSTN ने जीएसटीआर-7 फॉर्म भरने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब टीडीएस काटने वाले सभी पंजीकृत व्यक्तियों को यह फॉर्म भरना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी माल एवं सेवा कर (GST) रिटर्न फाइल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (GSTN) ने एक नई एडवाइजरी जारी की है. इसमें जीएसटी रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स के लिए फॉर्म GSTR-7 भरने की आखिरी तारीख जारी की गई है. एडवाइजरी के अनुसार जिन लोगों को यह फॉर्म भरना है, उन्हें 10 दिसंबर 2024 तक इसे क्रम से भरना होगा. बता दें. GSTR-7 उन सभी जीएसटी रजिस्टर्ड लोगों को भरना पड़ता है, जिन्हें जीएसटी कानून के तहत टीडीएस काटना होता है. अगर टैक्सेबल सामान और सेवाओं की कुल कीमत 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो तय खरीदारों को विक्रेता को भुगतान करने से पहले टीडीएस काटना होता है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

जीएसटीआर-7 फॉर्म क्या होता है?
जीएसटीआर-7 एक ऐसा मासिक रिटर्न है जो उन सभी व्यक्तियों या संस्थाओं की ओर से फाइल किया जाता है, जिन्होंने किसी अन्य व्यक्ति या संस्था को भुगतान करते समय जीएसटी काटकर जमा किया है. इसे सरल शब्दों में समझें तो अगर आपने किसी सप्‍लायर को भुगतान किया है और उस भुगतान पर जीएसटी काटा है तो आपको यह फॉर्म फाइल करना होगा.

इन लोगों को भरना होगा जीएसटीआर-7 फॉर्म 
केंद्र सरकार ने अपने बजट 2024 में वित्त मंत्री ने धारा 39 में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा और टीडीएस कटौती करने वालों की ओर से हर महीने रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य कर दिया. जीएसटी परिषद ने अपनी 53वीं बैठक में भी इसी तरह की सिफारिश की थी.

होगा ये फायदा
27 सितंबर 2024 की अधिसूचना संख्या 17/2024-केंद्रीय कर के अनुसार, 1 नवंबर 2024 से GSTR-7 को क्रम से भरना जरूरी हो गया है. इसका मतलब है कि आपको अक्टूबर 2024 से शुरू करके हर महीने का रिटर्न क्रम से भरना होगा. अगर किसी महीने में आपने कोई टीडीएस नहीं काटा है तो भी आपको उस महीने के लिए 'शून्य' रिटर्न भरना होगा. इस नई एडवाइजरी का मतलब है कि जीएसटी रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स को 10 दिसंबर 2024 तक GSTR-7 भरना होगा, भले ही उन्होंने टीडीएस काटा हो या नहीं, लेकिन फॉर्म भरना तो जरूरी ही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार GSTR-7 फॉर्म भरने से पूरी तरह से नियमों का पालन होगा, डेटा की एक्‍यूरेसी बढ़ेगी. जीएसटी सिस्टम में मिलान की प्रक्रिया आसान होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago