✕

होम / बिजनेस / Ola के बाद Ather Energy ला रही IPO, SEBI के पास जमा करेगी पेपर्स, इतने करोड़ जुटाएगी

Ola के बाद Ather Energy ला रही IPO, SEBI के पास जमा करेगी पेपर्स, इतने करोड़ जुटाएगी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर एथर एनर्जी अपने आईपीओ के जरिए 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. हीरो मोटोकॉर्प इस कंपनी के निवेशकों में से एक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) के जरिए निवेश करके पैसा कमाने चाहते हैं तो आपके लिए मौका हो सकता है. दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर एथर एनर्जी अपने आईपीओ (Ather Energy) से 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी के पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी करने के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रहेगा. सोर्सेज का कहना है कि कंपनी अगले सप्ताह मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपने IPO के डॉक्युमेंट्स जमा कर सकती है. यह भी पता चला है कि एथर एनर्जी लगभग 2.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन को टारगेट कर रही है.

हीरो मोटोकॉर्प भी है शेयरहोल्डर

एथर एनर्जी 2023 के अंत से कई राउंड की फंडिंग जुटा चुकी है. इस साल मई में इसने डेट और इक्विटी के कॉम्बिनेशन से 286 करोड़ रुपये जुटाए थे. यह फंडिंग मुख्य रूप से वेंचर डेट और को-फाउंडर्स के माध्यम हासिल की गई. वेंचर डेट फर्म स्ट्राइड वेंचर्स ने डिबेंचर के जरिए एथर एनर्जी में करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं स्टार्टअप के को-फाउंडर तरुण संजय मेहता और स्वप्निल जैन ने सीरीज एफ प्रेफरेंस शेयरों के जरिए 43.28 करोड़ रुपये का निवेश किया है. पिछले साल सितंबर में हीरो मोटोकॉर्प ने एथर एनर्जी में 550 करोड़ रुपये के निवेश के लिए अपने बोर्ड की मंजूरी की घोषणा की थी.

तरुण मेहता और स्वप्निल जैन हैं एथर एनर्जी के प्रमोटर

एथर एनर्जी (Ather Energy) के प्रमोटर-फाउंडर IIT मद्रास के ग्रेजुएट तरुण मेहता और स्वप्निल जैन ने साल 2013 में कंपनी को लॉन्च किया था. तरुण मेहता और स्वप्निल जैन ने सीरीज एफ प्रेफरेंस शेयरों के जरिए 43.28 करोड़ रुपये का निवेश किया है. पिछले महीने एथर एनर्जी ने अपने मौजूदा निवेशक, नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) की अगुवाई में एक नए फंडिंग राउंड में 7.1 करोड़ डॉलर जुटाए थे. इस फंडिंग राउंड के बाद इसकी वैल्यूएशन 1.3 अरब डॉलर हो गई और यह यूनिकॉर्न स्टार्टअप की कैटेगरी में पहुंच गई. 

कॉम्पिटीटर ओला इलेक्ट्रिक हो चुकी है लिस्ट

एथर एनर्जी (Ather Energy) की करीबी प्रतिद्वंद्वी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने इस साल अगस्त में IPO के जरिए 6,146 करोड़ रुपये जुटाए थे. यह अगस्त में ही शेयर बाजार में लिस्ट हो गई. ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) शेयर 9 अगस्त को लिस्टिंग डे पर बीएसई पर 91.18 रुपये पर क्लोज हुआ था. तब से लेकर अब तक इसकी कीमत 20 प्रतिशत चढ़ चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 48,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

43 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

52 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

बड़ी खबरें