✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते फोकस में रह सकते हैं Ashoka Buildcon के शेयर, वजह ही कुछ ऐसी है!

अगले हफ्ते फोकस में रह सकते हैं Ashoka Buildcon के शेयर, वजह ही कुछ ऐसी है!

अशोका बिल्डकॉन के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन इस साल अब तक उसने अच्छा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाईवे डेवलपर कंपनी अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर सोमवार को फोकस में रह सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया है कि एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगाई गई उसकी बोली सबसे कम साबित हुई है. आमतौर पर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को ही प्रोजेक्ट दिया जाता है. ऐसे में अशोका बिल्डकॉन की झोली में इस प्रोजेक्ट के आने की संभावना बढ़ गई है. 

500 करोड़ है प्रोजेक्ट
अशोका बिल्डकॉन ने मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के एक प्रोजेक्ट के लिए जो बोली लगाई थी, वो सबसे कम साबित हुई है. करीब 500 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में एक एलीवेटेड रोड का डिजाइन और निर्माण किया जाना है. ये MMRDA का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) वर्क प्रोजेक्ट है. इसमें कल्याण मुरबाड रोड से पुणे लिंक रोड तक एक एलीवेटेड सड़क का निर्माण किया जाना है. इस प्रोजेक्ट को करीब 500 करोड़ की लागत से 36 महीने में पूरा किया जाना है.

इन पर भी लगा है दांव
इससे पहले, अशोका बिल्डकॉन हाल ही में MMRDA के 2 और प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी साबित हुई थी. इन प्रोजेक्ट्स की लागत 1280 करोड़ रुपए है. इनमें से एक प्रोजेक्ट को 36 महीने और दूसरे को 42 महीने में पूरा किया जाना है. इतना ही नहीं, जून में कंपनी महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के 2100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए भी सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी थी. इस लिहाज से देखें तो अशोका बिल्डकॉन काफी मजबूत होने वाली है. 

अब तक दिया अच्छा रिटर्न
Ashoka Buildcon के शेयर कल गिरावट के साथ 233 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 70.20% और बीते एक साल में अपने निवेशकों को 127.98% का रिटर्न दे चुका है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 271.90 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो अभी इसमें तेजी की गुंजाइश बाकी है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago