होम / बिजनेस / Ashneer ने अब GDP कैलकुलेशन पर उठाए सवाल, कह डाली ये बात 

Ashneer ने अब GDP कैलकुलेशन पर उठाए सवाल, कह डाली ये बात 

अश्नीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अलग -अलग विषयों पर बेवाकी से अपनी राय जाहिर करते रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Bharat Pe के पूर्व फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 में जज रहे अश्नीर  (Ashneer Grover) अपनी बेवाकी के लिए प्रसिद्ध हैं. वह सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं. वह देश के टैक्स सिस्टम पर भी सवाल उठा चुके हैं और अब उन्होंने GDP कैलकुलेशन को लेकर अपनी बात देश के सामने रखी है. अश्नीर का कहना है कि भारत में GDP कैलकुलेशन प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से किया जाना चाहिए. अश्नीर के इस सुझाव का कई लोगों ने समर्थन किया है.  

ग्रोथ का सही पैमाना नहीं
अश्नीर ग्रोवर ने ट्विटर (अब X) पर GDP की गणना को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने लिखा है - GDP कैलकुलेट करने के मौजूदा तरीकों से भले ही हम तीसरी और चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के टैग का जश्न मना लें, लेकिन इसे सही मायने में ग्रोथ का पैमाना नहीं कहा जा सकता. दरअसल, अश्नीर ने ये बात फेमस बिजनेसमैन मोहनदास पाई के पोस्ट के रिप्लाई में कही. पाई ने दुनिया के कार्बन एमिशन की रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें चीन को दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन एमिटर दिखाया गया है. साथ ही उन्होंने इस उन्होंने लिखा - आंकड़ों में सबसे ज्यादा एमिशन चीन का है, लेकिन इसे ऐसे देखना गलत है, इसके बदले प्रति व्यक्ति एमिशन को देखा जाना चाहिए. चीन की जनसंख्या अमेरिका से 4 गुना ज्यादा है. प्रति व्यक्ति एमिशन अमेरिका का लगभग 45% है.

मूडीज का कायम है भरोसा 
उधर, हाल ही में आई इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर है. मूडीज ने अपने ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक आउटलुक 2024-25 में कहा कि प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण एक्सपोर्ट कमजोर है, लेकिन घरेलू मांग में लगातार बढ़ोतरी भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही है. मूडीज ने उम्मीद जताई है कि भारत की रियल GDP (ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट्स) 2023 में करीब 6.7%, 2024 में 6.1% और 2025 में 6.3% की रफ्तार से बढ़ेगी. बता दें कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर जून तिमाही में 7.8% रही, जो मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत थी. मूडीज ने कहा कि उच्च आवृत्ति संकेतकों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की जून तिमाही की गति जुलाई-सितंबर में भी बनी रही.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें