होम / बिजनेस / Murthy की 70 घंटे काम वाली सलाह पर आया Grover का बयान, कह डाली ये बड़ी बात

Murthy की 70 घंटे काम वाली सलाह पर आया Grover का बयान, कह डाली ये बड़ी बात

एक पॉडकास्ट के शुरुआती एपिसोड में बोलते हुए नारायण मूर्ति ने भारत की कम वर्क प्रोडक्टिविटी पर चिंता जाहिर की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की हफ्ते में 70 घंटे काम की सलाह पर बहस शुरू हो गई है. मूर्ति ने हाल ही में कहा था कि  भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम है, जब हमारा सबसे ज्यादा मुकाबला चीन से है, तो युवाओं को अतिरिक्त घंटे काम करना होगा, जैसा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान और जर्मनी ने किया था. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि देश के युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए. मूर्ति के इस सलाह पर अब इस पर शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का बयान आया है.

क्या कहा Grover ने?
भारतपे के को-फाउंडर रहे अश्नीर ग्रोवर ने नारायण मूर्ति की सलाह पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है - उनके शब्द जनता को शायद पसंद न आएं. क्योंकि काम को अभी भी परिणाम के बजाए कार्यस्थल पर बिताए गए घंटों के आधार पर देखा जा रहा है. दूसरी बात यह है कि लोगों को ऐसा लग रहा है कि युवाओं का आलस ही भारत को विकसित होने से रोक रहा है. ग्रोवर ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि क्रिकेट, धर्म, जाति या भाषा से ज्यादा नाराज होना हमें एक करता है. 

अग्रवाल ने जताया समर्थन
एक पॉडकास्ट के शुरुआती एपिसोड में बोलते हुए नारायण मूर्ति ने भारत की कम कार्य क्षमता यानी वर्क प्रोडक्टिविटी पर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने लोगों को सुझाव दिया था कि अगर भारत को ग्लोबल पावर से मुकाबला करना है तो युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए. इंफोसिस फाउंडर के इस बयान को लेकर ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल का समर्थन मिला है. उन्होंने पूरी तरह से मूर्ति की बात से सहमति जाहिर की है. जबकि अश्नीर ग्रोवर मूर्ति के इस बयान से पूरी तरह से असहमत दिखाई दे रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago