होम / बिजनेस / BharatPe के चेयरमैन पर Ashneer का जुबानी हमला, बोले - ऐसा कौन करता है भाई! 

BharatPe के चेयरमैन पर Ashneer का जुबानी हमला, बोले - ऐसा कौन करता है भाई! 

अश्नीर ग्रोवर ने अपनी पूर्व कंपनी यानी भारतपे के चेयरमैन पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया के बहाने रजनीश कुमार पर निशाना साधा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BharatPe के पूर्व फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने एक बार फिर से जुबानी घोड़े दौड़ा दिए हैं. उन्होंने BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार पर हमला बोला है. अश्नीर ने कहा है कि BharatPe एकमात्र ऐसी ऑर्गेनाइजेशन है, जिसने पिछले 15 महीने से Twitter, Linkedin और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर रखा है. बता दें कि हाल ही में भारतपे की शिकायत पर अश्नीर, उनकी पत्नी माधुरी जैन सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज हुई है.

इकलौता स्टार्टअप 
अश्नीर ग्रोवर ने ट्विटर को हथियार बनाकर BharatPe के चेयरमैन रजनीश कुमार पर शब्दों से हमला बोला है. उन्होंने अपने Tweet में लिखा है, 'भारतपे खास है! रजनीश कुमार के तहत इसका प्रबंधन एक क्लास एक्ट है (प्रबंधन केस स्टडी बन जाएगा). भारत में 106 यूनिकॉर्न हैं. जिसमें से BharatPe एकमात्र ऐसा है, जिसने पिछले 15 महीनों से ट्विटर/ लिंक्डइन/इंस्टाग्राम (सभी सोशल मीडिया) पर अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है. मेरे जाने के बाद  (1 मार्च 2022) से सोशल मीडिया बंद करने वाला यह दुनिया का इकलौता फिनटेक या स्टार्टअप है. ऐसा कौन करता है भाई'!

ये भी देखें-  बहुत बड़ी मुश्किल में फंसे Ashneer Grover, अब क्या होगा आगे?

FIR में इनका भी नाम
पिछले साल BharatPe की तरफ से अश्नीर और उनकी फैमिली के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके आधार पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हाल ही में भारतपे के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर के साथ-साथ उनकी पत्नी माधुरी जैन, बहनोई दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन सहित उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है. अब अश्नीर ने अपने ट्वीट से उस कार्रवाई का जवाब भारतपे के चेयरमैन को दिया है. 

लगे हैं गंभीर आरोप
इससे पहले, 14 मई को ग्रोवर ने ट्वीट किया था, 'दोगलापन - द बुक की शानदार सफलता के बाद, अब मैं बना रहा हूं: दोगलापन - द बोर्ड (एरर बोर) गेम. कॉर्पोरेट 'रंजिश' का एक गेम. यह शतरंज और मोनोपोली का एक कॉम्बीनेशन है'. गौरतलब है अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी पर आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, बेईमानी और जालसाजी के आरोप हैं. ग्रोवर दंपत्ति पर नकली इनवॉइस बना कर कंपनी के खाते से 81 करोड़ रुपए अपनों के अकाउंट्स में डालने का भी आरोप है. माधुरी जैन भी भारतपे से जुड़ी हुईं थीं. वह कंपनी की ज्वाइंट डायरेक्टर HR थीं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

11 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

12 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

15 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

16 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

8 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

7 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

10 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

11 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

12 hours ago