होम / बिजनेस / Ashneer Grover और परिवार ने इस्तेमाल किये नकली बिल? EoW की जांच में हुआ खुलासा!

Ashneer Grover और परिवार ने इस्तेमाल किये नकली बिल? EoW की जांच में हुआ खुलासा!

EoW द्वारा की गई जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट में Ashneer Grover और उनके परिवार को लेकर काफी बड़े खुलासे किये गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने माने बिजनेसमैन और भारतीय रियलिटी शो शार्क टैंक के पहले सीजन की बदौलत जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. EoW (Economic Offence Wing) द्वारा की गई जांच में अश्नीर एवं उनके परिवार को लेकर एक काफी बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. 

Ashneer Grover ने दर्ज करवाए नकली बिल?
EoW द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से संबंधित पहली पांच फर्मों के बिल नकली हैं. आपको बता दें कि अश्नीर ग्रोवर एवं उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रिक्रूटमेंट संबंधित सेवाएं देने के नाम पर फिनटेक की जानी मानी कंपनी भारतपे (BharatPe) से पैसों का गबन किया है. इतना ही नहीं, EoW द्वारा की गई जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अश्नीर ग्रोवर और उनके परिवार ने ऐसे बैंक अकाउंट नंबर प्रदान करवाए थे जिन्हें बाद में खोला गया और इससे पहले वह मौजूद ही नहीं था. 

रिश्तेदारों के नाम पर ऑफिस के पते
EoW द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच एजेंसी को ये फर्जी बिल, शिकायत दर्ज करवाने वाली कंपनी के साथ-साथ बेचने वालों और सुविधा प्रदान करने वाले लोगों द्वारा जमा करवाए गए थे. इस बात से यह साफ हो जाता है कि ये फर्जी बिल इन कंपनियों के बैंक खाते बनाये जाने के काफी समय के बाद तैयार किये गए थे. इन फर्मों की स्थापना की जा चुकी थी और इनके खाते केवल पैसों को एक तरफ से दूसरी तरफ ट्रान्सफर करने के लिए खोले गए थे. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मामले से जुड़ी सभी 8 मानव संसाधन कंपनियों के पते अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की पत्नी माधुरी जैन के रिश्तेदारों या फिर परिवार से संबंधित लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. 

हो सकती है 10 सालों की सजा
साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन सभी 8 मानव संसाधन कंपनियों में लगभग 7.60 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे और जमा करवाया गया ज्यादातर पैसा शिकायत दर्ज करवाने वाली कंपनी RIPL द्वारा ही जमा करवाए गए थे. पिछले साल भारतपे (BharatPe) ने अश्नीर ग्रोवर के खिलाफ पैसे गबन करने, फर्जीवाड़ा, स्कैम जैसे 17 आरोपों के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई थी. अगर अश्नीर ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ ये आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें 10 सालों की सजा भी हो सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: 3 हफ्तों में 45% उछले Yes Bank के शेयर, प्रॉफिट में भी हुई बढ़ोत्तरी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago