होम / बिजनेस / केजरीवाल ने किया एक और पायलट प्रोजेक्ट का ऐलान, इस फैसले के बाद बढ़ेगा दिल्ली में रोजगार

केजरीवाल ने किया एक और पायलट प्रोजेक्ट का ऐलान, इस फैसले के बाद बढ़ेगा दिल्ली में रोजगार

केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली सरकार ने अगले पांच साल में 20 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है और फूड हब की दिशा में यह कदम इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उठाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'आप' की सरकार दिल्ली को फूड हब के रूप में विकसित करेगी. रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बात की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में फूड हब को विकसित करेगी.

भारत की फूड कैपिटल दिल्ली
मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली पहले से ही भारत की फूड कैपिटल के रूप में जानी जाती है, लेकिन हमने इस अवधारणा को और आगे ले जाने का फैसला किया है. हम शहर के सभी फूड हब को विकसित करेंगे."

अगले पांच साल में 20 लाख नौकरियां
केजरीवाल के अनुसार, दिल्ली सरकार ने अगले पांच साल में 20 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है और फूड हब की दिशा में यह कदम इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत, शुरुआत में चांदनी चौक और मजून का टीला को फूड हब के तौर पर विकसित किया जाएगा.

 

 

चांदनी चौक और मजनू का टीला
उन्होंने कहा कि मजनू का टीला DU के छात्रों का फेवरेट प्लेस है. यह स्थान एशियाई भोजन के लिए भी फेमस है. इसी तरह चांदनी चौक भी कई तरह के स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है. आपको बता दें कि यहां दूर दूर से लोग स्ट्रीट फूड के स्वाद का मजा लेने आते हैं.

Delhi Shopping Festival
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सुनाई थी. केजरीवाल ने एक विश्वस्तरीय Delhi Shopping Festival का ऐलान किया और पूरे देशवासियों को इसमें इन्वाइट किया. यह फेस्टिवल साल 2023 की शुरुआत में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा.

28 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजन
इस फेस्टिवल का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा, "28 जनवरी से 26 फरवरी तक 30 दिन के लिए दिल्ली में दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा. ये अपने भारत देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा. आज तक इतना बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल कभी नहीं हुआ होगा."

VIDEO: इन 8 'खतरनाक ऐप्स' को Android फोन से तुरंत करें डिलीट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

21 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

22 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

22 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

23 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

1 hour ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago