होम / बिजनेस / सरकार के इस फैसले ने सेब के किसानों की खत्‍म की परेशानी, अब बढ़ेगा कारोबार 

सरकार के इस फैसले ने सेब के किसानों की खत्‍म की परेशानी, अब बढ़ेगा कारोबार 

अभी तक हो ये रहा था कि दुनिया के कई देशों से भारत में सेब आ जाता था लेकिन अब सरकार ने सस्‍ते सेब के आयात पर बैन लगा दिया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

कॉमर्स मंत्रालय ने देश के घरेलू सेब उत्‍पादक किसानों को अपने एक आदेश से बड़ी राहत दी है. कॉमर्स मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर 50 रुपये किलो से कम कीमत वाले सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि इस बैन में भूटान को शामिल नहीं किया गया है. सरकार का कहना है कि भूटान से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्‍योंकि वहां से आयात महंगा है.

 घरेलू किसानों को मिली राहत 
सरकार के इस फैसले ने घरेलू किसानों को बड़ी राहत दी है. अभी तक होता ये था कि बाहर से सस्‍ता सेब आने के कारण देश में पैदा होने वाले किसानों के माल को बाजार में प्रतिस्‍पर्धा करनी पड़ती थी. सरकार के इस फैसले से जम्‍मू कश्‍मीर, उत्‍त्‍राखंड, और हिमाचल जैसे राज्‍यों के सेब किसानों को बड़ी राहत मिली है. सस्‍ते सेब के देश के बाजार में आने से भारतीय किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. 

कहां से आता है सस्‍ता सेब 
केन्‍द्र सरकार ने जो प्रतिबंध लगाया है इस कीमत में लागत, बीमा और भाड़ा (सीआईएफ) शामिल है. अभी सेब के आयात पर 50 फीसदी शुल्क लगता है और सेब उत्पादक संगठन से जुड़े किसान इसे बढ़ाकर 100 फीसदी करने की मांग कर रहे थे. सबसे सस्ते सेब ईरान और तुर्की से आयात किए जा रहे थे. ईरानी सेब का औसत आयात मूल्य 20-25 रुपये प्रति किलो था. इस पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगाने के बावजूद देश में यह 30-33 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था. इसके अलावा साफ्टा (साउथ एशियन फ्री ट्रेड कंट्रीज) के जरिए होने वाले अवैध आयात पर भी रोक लग जाएगी. अभी तक अफगानिस्तान के नाम पर बड़ी मात्रा में ईरानी सेब बिना आयात शुल्क के पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंच रहा था. इससे घरेलू बागवानों को काफी परेशानी हो रही थी और उन्हें अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा था.  भारत में सेब का आयात अमेरिका, ईरान, ब्राजील, यूएई, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड जैसे देशों से होता है. 

कितना होता है सेब का आयात 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में 29.6 करोड़ डॉलर के सेब का आयात हुआ है. जबकि 2021-22 में सेब का आयात 385 मिलियन डॉलर का था. 2022-23 में दक्षिण अफ्रीका से आयात में 84.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और इसका मूल्य बढ़कर 18.53 करोड़ डॉलर हो गया. इसी तरह, पोलैंड से आयात में भी इस अवधि के दौरान 83.36 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि देखी गई और यह 15.39 मिलियन डॉलर रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

2 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

2 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

4 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

2 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

2 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

2 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

7 hours ago