✕

होम / बिजनेस / भारत में Credit Card लॉन्च करना चाहती है Apple, आपको ऐसे मिलेगा फायदा

भारत में Credit Card लॉन्च करना चाहती है Apple, आपको ऐसे मिलेगा फायदा

पिछले कुछ वक्त से Apple ने भारत पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने भारत में अपने दो ऑफिशियल स्टोर्स खोले थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iPhone बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple की नजर अब भारत के फाइनेंशियल सेक्टर पर है. कंपनी भारत में अपना क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस संबंध में कंपनी ने HDFC बैंक से बातचीत भी की है. Apple के CEO टिम कुक ने अप्रैल में कंपनी के आधिकारिक स्टोर्स की ओपनिंग के सिलसिले में भारत आए थे, तब उन्होंने HDFC बैंक के CMD शशिधर जगदीशन से बात की थी. हालांकि, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. HDFC बैंक और Apple ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. 

RBI से भी हुई बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, HDFC बैंक के साथ ही Apple ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से भी क्रेडिट कार्ड के संबंध में बातचीत की है. हालांकि, RBI के तरफ से स्पष्ट किया है कि उसे सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी. बता दें कि भारत का फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. Google और Amazon जैसी कंपनियां पहले से ही इस सेक्टर में पैर रख चुकी हैं. कई दूसरी कंपनियां भी यहां संभावनाएं तलाश रही हैं. अब Apple भी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए एंट्री चाहती है. 

कार्ड क्यों लाना चाहती है कंपनी?
Apple की इस योजना को लेकर सामने आई खबर के बाद एक सवाल यह उठता है कि iPhone बेचकर मोटा मुनाफा कमाने वाली कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की पेचीदगियों में क्यों उलझना चाहती है? इसे यूं समझा जा सकता है - पिछले कुछ वर्षों में भारत में Apple के बिजनेस में इजाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2023 में भारत में Apple का रिवेन्यु बढ़कर 50 हजार करोड़ रुपए रहा. जबकि वित्त वर्ष 2022 के दौरान यह आंकड़ा 33,500 करोड़ रुपए था. अब सोचिए कि यदि इन ट्रांजैक्शन का कुछ हिस्सा Apple Card के जरिए होता है, तो कंपनी को कितना फायदा होता. 

कुछ अलग करने की चाह 
Apple भारत में मौजूद क्रेडिट कार्ड्स से हटकर कुछ लॉन्च करना चाहती है. फिलहाल, अमेरिका में Apple का क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है. कंपनी यूएस में प्रीमियम कार्ड इश्यू करती है, जिसे Goldman Sachs और Mastercard के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था. यह कार्ड टाइटेनियम मेटल से बना है. अमेरिका में Apple के क्रेडिट कार्ड के फ्रंट में केवल कंपनी का लोगो और कस्टमर का नाम होता है. जबकि इसके पिछले हिस्से पर Goldman Sachs का नाम और Mastercard अंकित होता है. कार्ड पर कोई नंबर मौजूद नहीं होता है. लेकिन भारत में इस तरह के कार्ड नहीं चल सकते, इसलिए Apple को कुछ अलग करने के लिए काफी माथापच्ची करनी होगी.

कार्ड पर मिलेंगी ये सुविधाएं
अब बात करते हैं Apple Card से मिलने वाली सुविधाओं की. नियमित खरीदारी करने के लिए Apple कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 1% तक कैशबैक कमा सकते हैं, जो Apple Pay से भुगतान करने पर 2% तक बढ़ जाता है. जो लोग Apple स्टोर्स और सिलेक्टेड पार्टनर्स के यहां पेमेंट के लिए Apple कार्ड इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कैशबैक 3% तक पहुंच जाता है. इस कार्ड के लिए कोई सालाना फीस नहीं है. इसके अलावा कोई लेट फी चार्ज भी नहीं है. यूएस में Apple कार्डधारक बिना ब्याज के किश्तों में कंपनी के उत्पाद खरीद सकते हैं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

11 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

9 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

10 hours ago