होम / टेक वर्ल्ड / ये कंपनी बनाएगी Apple के लिए AIRPOD, भारत को होगा इसका बड़ा फायदा
ये कंपनी बनाएगी Apple के लिए AIRPOD, भारत को होगा इसका बड़ा फायदा
फॉक्सकाॅन इस ऑर्डर के लिए भारत में अपनी फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रही है, कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि इसके लिए उसे एप्पल ने अनुरोध किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
Apple फोन की सप्लॉयर ताइवान की कंपनी फॉक्सकान ने एप्पल इंक के लिए एयरपॉड बनाने का एक बड़ा आर्डर हासिल कर लिया है. कंपनी वायरलेस एयरपॉड बनाने के लिए भारत में फैक्ट्री शुरू करने पर भी विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सौदा फॉक्सकॉन को एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सप्लायर बना देगा.
फॉक्सकॉन बन जाएगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सप्लायर
इस डील के बाद फॉक्सकॉन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक निर्माता और असेंबलर बन जाएगा जो आईफोन के 70 प्रतिशत बाजार की हिस्सेदार ले लेगा और इस कंपनी को AirPod आपूर्तिकर्ता बना देगा. इस सौदे के बाद कंपनी चीन से बाहर भी उत्पादन करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी. AirPods वर्तमान में कई चीनी आपूर्तिकर्ताओं द्वारा बनाए गए हैं.
दक्षिण भारत में लग सकती है फैक्ट्री
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन ये फैक्ट्री दक्षिण भारत में शुरू सकता है. कंपनी इसके लिए तेलंगाना में लगने वाले अपने संयंत्र के लिए $200 मिलियन से अधिक का निवेश कर सकती है. लेकिन ये सभी साफ नहीं है कि एयरपॉड ऑर्डर की कीमत कितनी होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने कहा कि मामला अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है, फॉक्सकॉन के अधिकारियों के बीच इसे लेकर एक लंबी चर्चा हो चुकी है कि आखिर एयरपॉड के लिए बेहतर मुनाफे के लिए उसे कहां असेंबल किया जाए. लेकिन आखिरकार फॉक्सकॉन ने डील के लिए एप्पल के साथ आगे बढ़ने का विकल्प चुना है. कंपनी का मानना है कि ऐसा करने से उसे उनके नए उत्पादों के लिए ऑर्डर मिलने की अधिक संभावना बनी रहेगी.
एप्पल के अनुरोध पर भारत में लग रही है फैक्ट्री
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन ने भारत में फैक्ट्री लगाने का निर्णय एप्पल की द्वारा किए गए अनुरोध पर लिया है. दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल से अधिक ऑर्डर हासिल करने के लिए फॉक्सकॉन के मुकाबले में विस्ट्रॉन कॉर्प और पेगाट्रॉन कॉर्प जैसे ताइवानी कंपनियां भी सामने खड़ी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, इस साल की दूसरी छमाही में तेलंगाना में इसे लेकर मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने और 2024 के अंत तक जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है. जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ही फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी भारत में एयरपॉड बनाने पर काम कर सकती है.
टैग्स