✕

होम / बिजनेस / Apple लाने वाला है भारत में नौकरियों की बहार, इस वजह से मिलेंगे 6 हजार रोजगार

Apple लाने वाला है भारत में नौकरियों की बहार, इस वजह से मिलेंगे 6 हजार रोजगार

भारत में Apple के बढ़ते इकोसिस्टम से इस वर्ष के अंत तक 6 लाख नौकरियों के सृजन की उम्मीद है. अक्टूबर में iPhone निर्माण इकाई की व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple ने कुछ समय पहले एक फैसला लिया था, जिसे हर भारतीय को काफी राहत दी थी. अब एक बार फिर ऐपल का ऐसा ही फैसला सामने आया. खास बात है कि Apple iPhone की मैनुफैक्चरिंग से संबंधित ये फैसला लिया गया है. इसने सबको हैरान कर दिया है, इससे हर भारतीय को फायदा होने वाला है. आज हम आपको ऐपल की रणनीति के बारे में बताएंगे, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है जो देखने को मिल भी रहा है. खास बात है कि इसकी वजह से भारतीयों के लिए नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और भारत की विदेश नीति का डंका भी पूरी दुनिया में बजने वाला है. 

6 लाख नौकरियां होंगी पैदा

एप्पल इस साल भारत में लगभग 6 लाख नौकरियां पैदा करने वाली है. यह नौकरियां एप्पल के साथ ही उसके लिए काम कर रही कंपनियों के जरिए पैदा होगी. इनमें से लगभग 2 लाख लोगों को सीधा एप्पल के लिए काम करने का मौका मिलेगा. नई जॉब में महिलाओं की संख्या लगभग 70 फीसदी रहने वाली है. नौकरियों के यह अवसर इसी वित्त वर्ष में मार्च तक पैदा किए जाएंगे. कंपनी ज्यादा से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग भारत में करना चाहती है. इसके चलते देश में नौकरियों की बहार आने वाली है. एप्पल और उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा सरकार को दिए गए डेटा के आधार पर इस साल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलकर लगभग 6 लाख जॉब पैदा होंगे.

इन कंपनियों के जरिए दिए गए 1.65 लाख जॉब 

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रोन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) ने लगभग 80,872 जॉब पैदा किए हैं. विस्ट्रोन अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) बन चुकी है. इसके अलावा एप्पल को सप्लाई करने वाली टाटा ग्रुप (Tata Group), सेलकॉम्प (Salcomp), मदरसन (Motherson), फॉक्सलिंक (Foxlink), सनवोडा (Sunwoda), एटीएल (ATL) और जबील (Jabil) ने भी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं.  

सबसे ज्यादा ब्लू कॉलर जॉब हुई पैदा 

पिछले कुछ समय में एप्पल देश में सबसे ज्यादा ब्लू कॉलर जॉब (Blue Collar Jobs) पैदा करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुकी है. एप्पल के लिए काम करने वालों में युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2020 में आई स्मार्टफोन प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI Scheme) के बाद से एप्पल के वेंडर लगभग 165,000 नौकरियां पैदा कर चुके हैं. सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में 1 डायरेक्ट जॉब की वजह से 3 इनडायरेक्ट जॉब पैदा होते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago