होम / बिजनेस / अब ऐसा क्या कर बैठे Musk कि इन दिग्गज कंपनियों ने Twitter पर रोक डाले विज्ञापन?

अब ऐसा क्या कर बैठे Musk कि इन दिग्गज कंपनियों ने Twitter पर रोक डाले विज्ञापन?

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से कंपनियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) और IBM जैसी दिग्गज कंपनियों ने ट्विटर (अब X) को आर्थिक चोट पहुंचाने वाला कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ कंपनियों ने एलन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर पर एडवर्टाइजिंग बंद कर दी है. ट्विटर की इनकम में विज्ञापनों से होने वाली कमाई का बड़ा योगदान है, ऐसे में विज्ञापन बंद करने का फैसला सीधे तौर पर उसकी आर्थिक परेशानियों में इजाफा करेगा. जिन कंपनियों ने विज्ञापन के मामले में Twitter से दूरी बनाई है, उनमें Apple और IBM के साथ-साथ डिज्नी और Lionsgate शामिल हैं. 

ये है नाराजगी की वजह
इन दिग्गज कंपनियों द्वारा ट्विटर पर एडवर्टाइजिंग बंद करने की वजह ट्विटर के मालिक Elon Musk का एक पोस्ट से सहमति जाहिर करना. मस्क ने हाल ही में कहा था कि वह यहूदी समुदाय पर गोरे लोगों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट से सहमत हैं. स पोस्ट में दावा किया गया था कि यहूदियों की एक योजना है, जिसके जरिए वह अवैध अप्रवासियों को लाकर श्वेत श्रेष्ठता को कमजोर करना चाहते हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि उक्त विचार जिस व्यक्ति का है, वह साल 2018 में पिट्सबर्ग में यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी का दोषी पाया गया था. 

इस संगठन ने की थी मांग 
अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 163 यहूदी नेताओं, एक्टिविस्ट और शिक्षाविदों के एक गठबंधन ने भी मस्क के खिलाफ आवाज बुलंद की है. इसी गठबंधन ने हाल ही में एक बयान जारी करके Apple, Disney और Amazon जैसी कंपनियों से अपने विज्ञापन के माध्यम से X को फंडिंग बंद करने का आह्वान किया गया था. बताया जा रहा है कि वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और पैरामाउंट ग्लोबल भी X यानी ट्विटर पर अपनी विज्ञापन कैंपेन सस्पेंड करने वाली हैं. 

ये कंपनी भी उठाएगी कदम
उधर, कॉमकास्ट ट्विटर के खिलाफ कदम उठाने जा रही है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम X पर अपने ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग कैंपन को रोक रहे हैं. इसी तरह, IBM के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने एक्स पर अपने ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग कैंपेन को तुरंत रोक दिया है. IBM में हेट स्पीच और भेदभाव के की कोई जगह नहीं है. बात केवल ट्विटर पर विज्ञापन रोकने तक ही सीमित नहीं है. व्हाइट हाउस ने भी एलन मस्क की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि हम इस यहूदी विरोध और नस्लवादी नफरत को बढ़ावा देने की कड़ी निंदा करते हैं. यह अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी को नफरत के खिलाफ एकजुट करें और जो भी अपने अमेरिकी साथियों की प्रतिष्ठा पर हमला करे या हमारे समुदाय की सुरक्षा से समझौता करे, उसके खिलाफ आवाज उठाएं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

6 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें