✕

होम / बिजनेस / Apple फिर बनी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, Microsoft को पछाड़ हासिल किया तमगा

Apple फिर बनी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, Microsoft को पछाड़ हासिल किया तमगा

Apple ने एक बार फिर टॉप कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है. यह सबसे ज्यादा मूल्यांकन वाली कंपनी बन गई है. Apple ने Microsoft को पीछे कर यह स्थान लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple और Microsoft में नंबर वन टेक कंपनी बनने के लिए लड़ाई जारी है. इसी साल जनवरी में Microsoft ने Apple को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रेस में पीछे छोड़ दिया था. वहीं बुधवार को Apple एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई, जिसने Microsoft को शीर्ष स्थान से हटा दिया. बता दें कि आईफोन निर्माता कंपनी Apple कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) तकनीक को लेकर काफी सक्रिय है. 

Apple ने Microsoft को पछाड़ा

एप्पल (Apple) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) को पीछे छोड़ एक बार दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी होने का तमगा हासिल कर लिया है. बुधवार के कारोबारी सत्र में एप्पल का स्टॉक 2 फीसदी के उछाल के साथ 211.75 डॉलर पर जा पहुंचा है जिसके बाद एप्पल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.25 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 3.24 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. पिछले पांच महीनों में ये पहला मौका है जब एप्पल ने माइक्कोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है. 

AI लॉन्च के बाद आया जबरदस्त उछाल

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट जैसे प्रतिद्वंदी से पीछे रहने के बावजूद हाल के दिनों में Apple के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है. 2024 में Apple के स्टॉक में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है जबकि Microsoft का स्टॉक 16 फीसदी और अल्फाबेट के शेयर में 28 फीसदी का उछाल आ चुका है. Apple के 110 बिलियन डॉलर के बायबैक प्लान के साथ मई में तिमाही नतीजों में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के अनुमान के चलते ये सुधार देखने को मिला है. 

10 जून को लॉन्च हुआ Apple Intelligence

सोमवार यानि 10 जून को Apple के एनुअल डेवलपर सम्मेलन में, सीईओ टिम कुक सहित अधिकारियों ने बताया कि कैसे वॉयस असिस्टेंट Siri मैसेज, ईमेल, कैलेंडर के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ बातचीत करने में सक्षम होगा. लॉस एंजिल्स में वेसबश सिक्योरिटीज में इक्विटी ट्रेडिंग के प्रबंध निदेशक माइकल जेम्स ने कहा कि AI टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से Apple के पिछड़ने के बारे में उन सभी सवालों का जवाब वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में दिया गया.

Apple के शेयरों में लगभग 12% की वृद्धि

2024 में अब तक Apple के शेयरों में लगभग 12% की वृद्धि हुई है, जबकि Microsoft ने लगभग 16% और Alphabet ने लगभग 28% की वृद्धि की है. AI चिप लीडर एनवीडिया के शेयरों में इस साल 154% की भारी वृद्धि हुई है. पिछली बार एनवीडिया का बाजार मूल्य 3.11 ट्रिलियन डॉलर था. टेस्ला एकमात्र अन्य ‘मैग्नीफिसेंट सेवन’ स्टॉक है जिसने इस साल लगभग 30% की गिरावट के साथ एप्पल से भी खराब प्रदर्शन किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago