होम / बिजनेस / चंद पल की खुशी देकर फिर गम के अंधेरे में डुबो गया बाजार, 8 लाख करोड़ स्वाहा

चंद पल की खुशी देकर फिर गम के अंधेरे में डुबो गया बाजार, 8 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को बाजार में हाहाकार मचा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में फिर एक बार बड़ी गिरावट आई है. सुबह तेजी के साथ खुला बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है. इस गिरावट से एक ही झटके में निवेशकों के आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,024.53 अंक लुढ़ककर 70,399.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 333 अंकों के नुकसान के साथ 21,238.80 पर पहुंच गया. साल के पहले महीने में यह दूसरी बड़ी गिरावट है. पिछले हफ्ते बुधवार को भी बाजार 

बदल गई पूरी तस्वीर
आज यानी मंगलवार को बाजार तेजी के साथ खुला था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई. भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे आ गए. एक अनुमान के मुताबिक, बाजार में हुए इस कत्लेआम के चलते निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है. इस गिरावट में रिलायंस और HDFC बैंक की सबसे बड़ी भूमिका मानी जा रही है. HDFC बैंक के शेयर आज 3.24% लुढ़क गए. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.08% की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें - एक शेयर पर 58 रुपए का डिविडेंड दे रही है ये कंपनी, नाम जानते हैं आप?

बिकवाल हुए विदेशी निवेशक
वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार में गिरावट आई है. बैंक, ऑयल एंड गैस, FMCG और मेटल सेक्टर के शेयरों में नरमी देखने को मिली. जबकि IT और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखी गई. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिम एशिया और लाल सागर में तनाव से निवेशकों में चिंता का माहौल है. उन्हें लगता है कि यदि कोई गड़बड़ होती है, तो मार्केट पर इसका बुरा असर पड़ेगा. बता दें कि विदेशी निवेशकों ने दो महीने तक भारत में अच्छी-खासी खरीदारी की थी, मगर इस महीने वे अब तक 13,000 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago