✕

होम / बिजनेस / अनिल अग्रवाल की Vedanta के एक ऐलान से राजस्थान के CM का खिला चेहरा

अनिल अग्रवाल की Vedanta के एक ऐलान से राजस्थान के CM का खिला चेहरा

वेदांता ने राजस्थान में बड़े निवेश की घोषणा की है. कंपनी हिंदुस्तान जिंक और केयर्न इंडिया के माध्यम से पहले से ही राज्य में मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की माइनिंग और मेटल्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने बड़े निवेश का ऐलान किया है. कंपनी राजस्थान में करीब 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है. इस इन्वेस्टमेंट का बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल पावर के लिए होगा. 

पहले भी किया बड़ा निवेश
वेदांता की डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने बताया कि हम हिंदुस्तान जिंक और केयर्न इंडिया आदि के साथ राजस्थान में पहले से मौजूद हैं. हमने पिछले कुछ सालों में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है और आने वाले समय में हमारी योजना अतिरिक्त एक लाख करोड़ का निवेश करने की है. इसमें एक बड़ा रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट भी शामिल होगा. प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात के बाद यह ऐलान किया.

इन सेक्टर्स मन मौजूदगी
अनिल अग्रवाल की कंपनी का यह ऐलान राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. इस बड़े निवेश से राज्य में उद्योगों को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे. वेदांता जिंक, सिल्वर, लेड, एल्युमीनियम, क्रोमियम, कॉपर और निकेल जैसे मेटल और मिनरल्स के साथ-साथ ऑयल एवं गैस, आयरन एवं स्टील, कोयला एवं रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में मजबूती से अपने पैर जमाये हुए है. इसके अलावा, अब कंपनी सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास के क्षेत्र में भी कदम रख रही है.

छह कंपनियां होंगी लिस्ट
वेदांता ने पिछले साल अपने मेटल्स, पावर, एल्युमीनियम और ऑयल एवं गैस बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांटने यानी डीमर्जर का ऐलान किया था. इस योजना के तहत ये कारोबार छह अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएंगे. इसमें वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील और फेरस मटेरियल्स, वेदांता बेस मेटल्स और वेदांता लिमिटेड शामिल हैं. जानकार मानते हैं कि ऐसा करने से वेदांता के लिए कारोबार करना आसान हो जाएगा. साथ ही एक कंपनी की परेशानियों का असर दूसरी कंपनी की वित्तीय सेहत पर भी नहीं पड़ेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

5 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago